LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

CRICKET NEWS - भारत की मांग के आगे झुका आईसीसी! पाकिस्तान के बाहर हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल

CRICKET NEWS -  भारत की मांग के आगे झुका आईसीसी! पाकिस्तान क

DESK - अगले साल पाकिस्तान में होनेवाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी होगी या नहीं, यह अब तक निश्चित नहीं है। वहीं इन सबके बीच भारत की मांग के आगे आयोजकों द्वारा टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को पाकिस्तान से बाहर कराने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि यह तभी होगा, जब भारत टूर्नामेंट के फाइनल में खेले।

भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही साफ इनकार कर दिया है और हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट खेले जाने को लेकर मांग की है। वहीं भारत फाइनल में पहुंचेगा तो मैच पाकिस्तान की जगह दुबई में खेला जाएगा। 

टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाना है और इस मैच के आयोजन स्थल पर फैसला 6 मार्च तक लिया जा सकता है। फाइनल के अलावा सेमीफाइनल कहां कराया जाएगा इसको लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। अबू धाबी और शारजाह को संभावित स्थानों के रूप में देखा जा रहा है। 

बता दें कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें फाइनल के लिए 10 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। पाकिस्तान की टीम भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में है, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं

NSIT
Nsmch

2008 के बाद भारत नहीं गया पाकिस्तान

बता दें कि साल 2008 में भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद से पाकिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आई है, लेकिन भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई। हालांकि पाकिस्तान को पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।