LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : बिहार में कल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कोर्ट कर्मी, सरकार के समक्ष अनुकम्पा पर नियुक्ति सहित रखी कई मांगे

Bihar News : बिहार में कल से कोर्ट के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में कल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कोर्ट क
हड़ताल पर रहेंगे कोर्ट कर्मी - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर न्यायालय कर्मी कल से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ का आरोप है की बिहार सरकार के विधि, वित्त एवं कार्मिक विभाग ने कई वर्षों से सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के अंतिम आदेशों का लगातार अवहेलना कर अवमानना का कार्य किया है। इसके मद्देनजर संघ ने मांग की है की सर्वोच्च /उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के दोषी पदाधिकारी/अधिकारी के विरूद्ध न्यायालय के अवमानना की करवाई  कर दंडित कर न्यायाल की गरिमा बहाल किया जाय। 

न्यायालय के विभिन्न आदेशों के अनुरूप 16.01.2025 तक  सचिवालय सहायक के समतुल्य वेतन उत्क्रमण (न्यायालय के आदेशों के अनुरूप) की मांग की गयी है। वहीँ विभिन्न प्रोन्नति लाभ तथा उनके आर्थिक लाभ का भुगतान सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में दिनांक 01.04.2003 के प्रभाव से सुनिश्चित करने की मांग की गयी है। वहीँ संघ ने कहा की सेवा कल के दौरान मृत कर्मी को उनकी योग्यता के आधार पर अनुकंपा पर लंबित नियुक्ति 16.01.2025 तक सुनिश्चित किया जाय। वहीँ कहा गया है की कोर्ट मैनेजर सह मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी का पद हमारा प्रोन्नति का पद है। 

इस पद पर सीधी नियुक्ति नहीं की जा सकती है। इस आशय का याचिका जुलाई 2017 से ही सुनवाई हेतु लंबित है। इस पद पर नियमित प्रोन्नति प्रदान कर न्यायिक आयोग द्वारा अनुशंसित तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वीकृत एवं जारी आदेशों का अनुपालन 16.01.2025 तक सुनिश्चित किया जाय। न्यायिक आदेशों की गरिमापूर्ण अनुपालन ही हमारी विनम्र प्रार्थना है।