LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार के 8 जिलों में 14 आरओबी पुल का निर्माण, 1 हजार करोड़ का बजट,इन शहरों के लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

बिहार में 2026 तक 14 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होगा, जिससे गुमटियों पर जाम से मुक्ति मिलेगी। जानें किन जिलों में चल रहे हैं यह प्रोजेक्ट।

Bihar News: बिहार के 8 जिलों में 14 आरओबी पुल का निर्माण, 1
बिहार के कई जिलों को मिलेगी जाम से निजात- फोटो : freepik

Bihar News: बिहार के आठ जिलों में 14 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण 2026 तक पूरा होने की योजना है। इनमें सारण, पूर्व चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सहरसा, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इनमें से एक आरओबी पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, और दो अन्य पर जल्द ही निर्माण शुरू होने वाला है। इन पुलों के निर्माण से रेलवे गुमटियों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

 एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत

इन 14 आरओबी के निर्माण की कुल लागत करीब 1,000 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार बराबर योगदान कर रही हैं। इन पुलों के निर्माण और देखरेख की जिम्मेदारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई है।

Diarch GO

सारण और मुजफ्फरपुर में चल रहे कार्य

सारण जिला: खैरा और पटेरी स्टेशन के बीच खैरा ढाला में आरओबी का निर्माण हो रहा है।

मुजफ्फरपुर जिला: कपरपूरा-कांटी सेक्शन में कांटी गुमटी और महवाल-मोतीपुर सेक्शन में मोतीपुर गुमटी पर पुलों का निर्माण जारी है।

समस्तीपुर जिला: दलसिंहसराय-नाजिरगंज रेलवे सेक्शन की गुमटी नंबर 32 पर भी आरओबी का काम चल रहा है।

 चंपारण और दरभंगा में चार-चार आरओबी का निर्माण

पूर्व चंपारण:

सुगौली और मझौलिया स्टेशन के बीच परसा गुमटी।

जीवधारा-बापूधाम-भितारा-डीएवी रेलवे गुमटी।

बापूधाम-मोतिहारी यार्ड (चांदमारी गुमटी)।

पश्चिम चंपारण:

मझौलिया-बेतिया सेक्शन पर बारीटोली गुमटी।

दरभंगा:

दरभंगा-मोहम्मदपुर सेक्शन पर सुंदरपुर-दिल्ली मोड गुमटी।

दरभंगा-ककरघाटी सेक्शन में कांगवा गुमटी।

यातायात में सुधार की उम्मीद

इन आरओबी के निर्माण से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को गुमटियों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह परियोजना राज्य के प्रमुख जिलों में यातायात के लिए एक नया आयाम लेकर आएगी।

NSIT
Nsmch