LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: वॉलीबॉल खेलने गए सिपाही की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों का रो रोकर है बुरा हाल

दरभंगा जिला में बिहार पुलिस की सिपाही संजीव कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में वॉलीबॉल खेलने गए थे। उसी क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ी।

 Constable dies of heart attack
सिपाही की हार्ट अटैक से मौत- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में बिहार पुलिस के सिपाही संजीव कुमार का शनिवार रात हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे कल रात पुलिस लाइन में वॉलीबॉल खेल रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके साथियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन उनकी स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद समाचार के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना में डायल 112 में प्रतिनियुक्ति सिपाही संजीव कुमार मुंगेर जिला के रहने वाले हैं। उनके पिताजी का नाम देवेंद्र यादव है। शनिवार की सुबह 6 से 2 ड्यूटी करने के बाद शाम में वॉलीबॉल खेलने के लिए पुलिस लाइन में आए थे। उनके कुछ साथी वॉलीबॉल खेल रहे थे और यह किनारे में खड़े थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिरने लगे। 

Diarch GO

उनकी बिगड़ती तबियत को देख वहां पर खड़े अन्य लोगों के द्वारा इन्हें पकड़ा गया और इलाज के लिए तत्काल डीएमसीएच लाया गया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। लेकिन तबियत में सुधार की जगह बिगड़ती जा रही थी। बिगड़ती स्थिति को देखकर चिकित्सक ने उन्हें पारस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो जाती है। फिलहाल डॉक्टर के द्वारा मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वही उन्होंने बताया कि यह बहुत दुःखद घटना है। 

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर