LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Bihar News: सुबह सुबह डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश, चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया। सीएम नीतीश सहित एनडीए के तमाम नेता उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और भोज में शामिल हुए।

विजय सिन्हा सीएम नीतीश
CM Nitish reached Vijay Sinha - फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर सोमवार को चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भोज में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सबका स्वागत किया और अपने हाथों से सभी को चूड़ा-दही परोसे। बता दें कि इस बार 14 जनवरी यानी कल मकर संक्रांति है। ऐसे में बिहार में नेताओं की ओर से चूड़ा- दही भोज का आयोजन करना परंपरा रही है। एनडीए के अन्य नेता भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन करेंगे। 

एनडीए नेताओं का हुआ जमावड़ा

बिहार की सियासत में चूड़ा-दही भोज का अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। सभी नेता अपने अपने आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन करते हैं। विजय सिन्हा के आवास पर भी आज चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया है।  एक टेबल पर बिहार के कई दिग्गज नेता भोज खाते दिखे। इस दौरान एक-दूसरे का हाल भी जाना। लोपजा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन करने वाले हैं। वहीं रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस के आवास पर भी चूड़ा दही भोज का आयोजन होना है। 

बीजेपी कार्यालय में 14 जनवरी को होगा चूड़ा-दही भोज

बिहार में मकर संक्रांति 14 जनवरी को है हालांकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर 13 जनवरी को भोज दिया जा रहा है। वहीं भाजपा के तरफ से चूड़ा दही भोज को लेकर पार्टी कार्यालय और कई स्थानों पर पोस्टर लगाया गया है। 14 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन बीजेपी कार्यालय में किया जाएगा। जदयू के तरफ से रत्नेश सदा जो मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री हैं, उनके आवास पर 14 जनवरी को ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जाएगा। चिराग पासवान के तरफ से भी 14 जनवरी को ही चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जाएगा। 


NSIT
Nsmch

लालू का चूड़ा-दही भोज

लेकिन बिहार की राजनीति में सबसे अधिक चर्चा का केंद्र होता है पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पर होने वाला चूड़ा दही भोज का आयोजन। हालांकि राजद की ओर से इसको लेकर कोई पोस्टर नहीं लगाई गई है। लेकिन मकर संक्रांति के दिन राबड़ी आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जाता है। इस बार फिर माना जा रहा है कि लालू यादव चूड़ा दही का भोज करेंगे। 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट