Bihar News: CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में किसने किया लाखों का गबन, दो महिलाओं पर कार्रवाई, FIR दर्ज

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में लाखों रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो महिलाओं पर FIR भी दर्ज की गई है।

एफआईआर
FIR against two women- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में बड़े हेरफेर का मामला सामने आया है। इस प्रोजेक्ट में लाखों का गबन किया गया है। इस मामले में दो महिलाओं पर FIR भी दर्ज हुआ है। दरअसल मामला औरंगाबाद का है। जानकारी अनुसार रफीगंज प्रखंड में जीविका समूह से जुड़े 24 लाख 80 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में बलिगांव गांव निवासी प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सविता देवी (पति मिथिलेश प्रसाद) ने शुक्रवार को रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

दो महिलाओं पर एफआईआर दर्ज

सविता देवी ने समूह की कम्युनिटी मोबिलाइजर (सीएम) सीमा देवी (पति ब्रजेश प्रसाद) और बैंक मित्र सुनीता देवी (पति सुरेंद्र ठाकुर) पर धनराशि गबन करने का आरोप लगाया है। सविता ने बताया कि दोनों ने 10 समूहों से राशि संग्रह कर उसे बैंक में जमा नहीं किया। बैंक खाते के एनपीए होने के बाद जांच में पता चला कि दोनों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में जमा न कर धनराशि का गबन किया।

Diarch GO

जांच में सामने आए गबन के आंकड़े

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ कि निम्नलिखित समूहों की राशि गबन की गई। सनी समूह: ₹13,650, राधा समूह: ₹3,49,800, श्याम समूह: ₹3,88,460, गंगा समूह: ₹47,930, सरस्वती समूह: ₹23,100, काजल समूह: ₹5,81,280, खुशी समूह: ₹86,835, जिज्ञासा समूह: ₹94,500, पूजा समूह: ₹1,55,000 और चमोली समूह: ₹1,88,680 राशि गबन की गई है। 

फर्जी बैंक रसीद का मामला भी आया सामने

वहीं जांच रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सविता देवी ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपितों ने धनराशि जमा किए जाने की फर्जी बैंक रसीदें दीं। उनके पास दो फर्जी रसीदें उपलब्ध हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch