LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

HAR GHAR NAL KA JAL - सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घपला करनेवाले PHED का वरीय अधिकारी निलंबित, जांच में मिली भारी गड़बड़ी

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल में गड़बड़ी किये जाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने जांच के बाद कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि ईई न तो इलाके में जांच के लिए जाते थे, वहीं झूठी रिपोर्ट अपलोड की जाती थी।

HAR GHAR NAL KA JAL - सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घपला
पीएचईडी का ईई निलंबित- फोटो : पुष्कर

PATNA - बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहे हर घर नल का जल योजना को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती है। जिसमें पहली बार बड़े अधिकारी को निलंबित किया गया है। लोक स्वास्थ्य मंडल द्वारा योजना के क्रियावन्यन में गड़बड़ी को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया है। ईई पर यह कार्रवाई जांच के बाद की गई है। निलंबित अधिकारी का नाम अंबिका प्रसाद मंडल बताया गया है। 

जांच में मिली गई गड़बड़ियां

उक्त कार्रवाई मधुबनी जिले से जुड़ी है। जहां बीते नवंबर माह में हर घर नल का जल योजना में मिल रही योजनाओं में गड़बड़ी की जांच की गई थी। जिसमें पोर्टल से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा से  कुल 2962 अदद योजनाओं की जाँच में बोरिंग फेल, मोटर जलने, पाईप में रिसाव, पाईपलाईन मिस-लिकिंग, स्टेजिंग में त्रुटि, बारम्बार विद्युत समस्याएं एवं स्टार्टर जलने आदि कारणों से 1384 अदद योजनाएँ अक्रियाशील होने की जानकारी मिली

इसी तरह  Zero Office Day अभियान के तहत पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित कुल 151 योजनाओं के निरीक्षण में 07 योजनाएँ अक्रियाशील पायी गयी एवं 58 अदद योजनाएँ ऐसी थी, जो क्रियाशील थी, परन्तु उनमें मरम्मति की आवश्यकता थी। निरीक्षण किये गए कुल 1264 अदद चापाकलों में से 167 अदद चापाकल अक्रियाशील पाया गया। 

इसके अलावा प्रमंडल स्तर से CGRC Portal पर कुल 82 अदद शिकायतो को निप्पादित दिखाते हुए अनुपालन प्रतिवेदन अपलोड किया गया है, जबकि विभागीय नियंत्रण कक्ष से दूरभाष पर शिकायतकर्ताओं से मामले का सत्यापन कराने पर कुल 06 अदद शिकायतकर्ताओं का ही Feedback संतोषप्रद पाया गया, जबकि कुल 25 अदद शिकायतकत्र्ताओं का Feedback असंतोषप्रद पाया गया है। 

NSIT
Nsmch

नहीं करते थे नियमित जांच

जांच टीम ने इन सारे मामलों को लेकर अपनी रिपोर्ट में बताया कि अंबिका प्रसाद मंडल, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी द्वारा योजनाओं का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। साथ ही उनके स्तर से संवेदकों के विरूद्ध भी योजना बंद रहने एवं मानक के अनुरूप योजनाओं के क्रियाशील नहीं रहने के बावजूद एकरारनामा में वर्णित प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई की अनुशंसा वरीय पदाधिकारियों/विभाग को नहीं की गयी। 

इसके साथ ही CGRC Portal पर श्री मंडल द्वारा गलत एवं भ्रामक प्रतिवेदन अपलोड किया जाना उनके स्तर से विभाग को दिग्भ्रमित करने के प्रयास का द्योतक है। 

किए गए निलंबित

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद  अंबिका प्रसाद मंडल, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-9 (1) (क) के तहत आदेश निर्गत की तिथि से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह मंडल का मुख्यालय मुख्य अभियंता का कार्यालय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र, में अपनी सेवाएं देंगे।

पुष्कर की रिपोर्ट