LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

PATNA POLICE - टेंपो चालक ने व्यक्ति के खोए लाखों के आभूषण को थाने में किया जमा, इमानदारी पर एसपी ने किया सम्मानित

PATNA POLICE – पटना में एक यात्री ने ज्वेलरी से भरा बैग ऑटो में छोड़ दिया। जिसके बाद उन्होंने थाने में सूचित किया। इससे पहले कि पुलिस ऑटो को खोज पाती, उसका चालक खुद गहने लेकर थाने पहुंच गया

PATNA POLICE - टेंपो चालक ने व्यक्ति के खोए लाखों के आभूषण क
ऑटो चालक को सम्मानित करती सेंट्रल एसपी- फोटो : अनिल कुमार

PATNA - गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा खोए गए 2 लाख रुपये के सोने के आभूषणों को टेंपो चालक ने ढूंढकर थाने में जमा करा दिया। टेंपो चालक की इस इमानदारी की पुलिस ने भी प्रशंसा की। जिसके बाद पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने टेंपो चालक विनोद कुमार को सम्मानित किया। 

ऑटो में छूट गया था आभूषण

रविवार को सहरसा निवासी धनंजय कुमार ने पटना के अलंकार ज्वेलर्स से सोने के आभूषण खरीदे थे। जब वह टेंपो से घर लौट रहे थे, तो गलती से उनका बैग टेंपो में ही छूट गया जिसमें आभूषण थे। धनंजय कुमार ने तुरंत गांधी मैदान थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। इसी बीच, टेंपो चालक विनोद कुमार अपनी गाड़ी की सफाई के दौरान बैग मिला। उन्होंने बैग खोलकर देखा और उसमें सोने के आभूषण पाए। ऑटो चालक ने इन आभूषणों को अपने पास रखने की जगह बिना देर किए उसे लेकर थाने पहुंच गए।

पुलिस ने विनोद कुमार की इमानदारी की सराहना की। वहीं एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि विनोद कुमार ने समाज के लिए एक मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार बीते 20 वर्षों से पटना में टेंपो चला रहे हैं। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट