LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BUXAR POLICE NEWS - बक्सर पुलिस ने लॉन्च किया 'मिशन त्रिनेत्र', अपराधियों के साथ ट्रैफिक तोड़नेवालों का बचना होगा मुश्किल

BUXAR POLICE NEWS - जिले की अपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस ने 'मिशन त्रिनेत्र' की शुरूआत की है। इस मिशन के तहत जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर CCTV लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मदद से अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

 BUXAR POLICE NEWS - बक्सर पुलिस ने लॉन्च किया 'मिशन त्रिनेत

BUXAR - बक्सर पुलिस ने शहरी सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 'मिशन त्रिनेत्र' अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की जीरो टोलरेंस नीति के तहत इस पहल को लागू किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत बक्सर जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने, अपराधियों पर नजर रखने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मददगार साबित होंगे। कैमरों की मदद से पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही घटनाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।

Diarch GO

शुभम आर्य ने बताया कि यह अभियान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता की सुरक्षा के प्रति बक्सर पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अभियान का उद्देश्य ट्रैफिक और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी के माध्यम से शहर को सुरक्षित बनाना है।

बहरहाल 'मिशन त्रिनेत्र' के सफल क्रियान्वयन से जिले में कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराधियों पर सख्त नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। बक्सर पुलिस का यह कदम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट