LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BUXAR NEWS - कोर्ट में बहस के दौरान जज के सामने सीनियर वकील को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

BUXAR NEWS - जिला कोर्ट में बहस के दौरान जज के सामने ही एक सीनियर वकील की हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। जिला अधिवक्ता संघ ने शोक जताते हुए बुधवार को नो-वर्क की घोषणा की है।

 BUXAR NEWS - कोर्ट में बहस के दौरान जज के सामने सीनियर वकील
बक्सर कोर्ट में बहस के दौरान सीनियर वकील की हुई मौत- फोटो : BUXAR COURT

BUXAR - देश में हार्ट अटैक के बाद अचानक भीड़ के बीच लोगों के मरने की कई घटनाएं सामने आई है। बक्सर जिले में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां बक्सर व्यवहार न्यायालय में बहस के दौरान जज के सामने ही सीनियर वकील को दिल का दौरा पड़ा। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो गई। 

मृत वकील का नाम सुरेंद्र तिवारी (66 साल) बताया गया। बभनी गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि सुरेंद्र तिवारी जिला और अपर सत्र न्यायाधीश दशम राकेश कुमार न्यायालय में मंगलवार को 12 बजे के आसपास अपने एक केस की बहस कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक बेहोश होकर न्यायालय में गिर पड़े। जिसके बाद न्यायालय में तैनात डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज करते हुए उन्हें CPR भी दिया। लेकिन, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।  आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद उन्हें मृत बता दिया गया। 

Diarch GO

40 साल से कर रहे वकालत

सुरेंद्र तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन तिवारी के भतीजे थे। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि ली थी। वह पिछले 40 सालों से बक्सर न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे थे। वेद, अद्वैत और धर्म पर गहरी रुचि रखने वाले मोहन तिवारी न्यायालय में अक्सर इन विषयों पर चर्चा करते थे। 

जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके निधन को लेकर बुधवार को न्यायालय में नो-वर्क की घोषणा कर दी गई है। वहीं उनके निधन पर न्यायालय परिसर में शोक की लहर फैल गई। अन्य वकीलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

NSIT
Nsmch