LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BUXAR NEWS - बिहार में 17 राजस्व कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू, एक को किया गया बर्खास्त..IAS के एक्शन से मचा हड़कंप...

BUXAR NEWS - डीएम अंशुल अग्रवाल ने राजस्व विभाग की नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में एक कर्मी को निलंबिंत कर दिया है। साथ ही 17 कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

 BUXAR NEWS - बिहार में 17 राजस्व कर्मियों के खिलाफ जांच शुर
राजस्व विभाग के कर्मियों पर डीएम ने लिया एक्शन- फोटो : NEWS4NATION

BUXER - जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को डीएम अंशुल अग्रवाल ने कसना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरूआत उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारी को बर्खास्त कर की है। इसके साथ ही विभाग के 17 और कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। अगर दोष सिद्ध होता है तो इनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने यह साफ कर दिया है। वहीं डीएम की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

जीरो टालरेंस की नीति का करना होगा पालन

डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है. चाहे कोई भी हो उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिले की हेल्थ सिस्टम की बीमारी को भी करेंगे दूर

डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले की हेल्थ सिस्टम को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। आदेश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के करीब 55 निजी अस्पतालों पर छापेमारी की. बक्सर और डुमरांव दोनों अनुमंडलों के विभिन्न प्रखंडों में स्थित अस्पतालों में कई कमियां पाई गईं. छापेमारी के दौरान 30 के करीब नीजि अस्पताल, क्लीनिक, जांच घर,अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इधर लगातार शिकायत मिल रही थी कि जिले में भारी संख्या में अवैध रूप से नर्सिंग होम और जांच घर चल रहें हैं. जहां आए दिन रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रही है. ऐसे में उनकी जान को खतरा रहती है. डीएम ने कहा अवैध रूप से चल रहे इन नर्सिंग होम के कारण जिला प्रशासन बदनाम होती है। इसलिए ऐसे नर्सिंग होम को सील किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch