LATEST NEWS

  • PMCH Expansion
  • पीएमसीएच में अब एक साथ 2500 बेड पर मरीजों का जहोगा आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ इलाज, सीएम

  • सुपौल के करजाइन में भीषण डकैती: संवेदक के घर हथियार के बल पर 60-65 लाख की लूट, परिवार को बनाया बंधक
  • सुपौल के करजाइन में भीषण डकैती: संवेदक के घर हथियार के बल पर 60-65 लाख की लूट, परिवार

  • Begusarai Panchayat Building Row
  • बेगूसराय में पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर सवाल, जांच में खानापूर्ति का आरोप, अधिकारी पर बदसलूकी की

  • Bikram police liquor raid
  • दुर्गा पूजा से पहले पटना पुलिस का एक्शन: बिक्रम में पुलिस ने पकड़ी 101 लीटर महुआ शराब,2000 लीटर

  • फतुहा में नदी से युवक का शव
  • फतुहा में नदी से युवक का शव बरामद, एक दिन पहले मिली थी लावारिस कार! मौत की गुत्थी

Bulldozer action in Bihar: बिहार में बुलडोजर एक्शन,अधिकारियों ने 3 घंटे खड़े रहकर पूरा मार्केट साफ कर दिया..बाजार में हड़कंप

छपरा में नगर प्रशासन दिघवारा द्वारा मुख्य बाजार के सड़क व दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया और अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Bulldozer action in Bihar
बिहार में बुलडोजर एक्शन- फोटो : Reporter

Bulldozer action in Bihar: छपरा के दिघवारा मुख्य बाजार के सड़क पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को जाम से निकलने में काफी मशक्कत करना पडता है। नगर परिषद बार बार इलाके में अतिक्रमण हटाता है, लेकिन अतिक्रमणकारी फिर से काबिज हो जाते हैं। छपरा में नगर प्रशासन दिघवारा द्वारा मुख्य बाजार के सड़क व दुकानदारों द्वारा द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया और अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर प्रशासन की चेतावनी के बाद कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने अवैध रूप से बनाए गए अपने छज्जे और शेड को तो हटा लिया। 

लेकिन कुछ जगहों पर बुलडोजर चलाने की भी नौबत भी आई. इस दौरान अतिक्रमित स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर प्रशासन की चेतावनी के बाद बड़ी संख्या में दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमित हिस्सा को छोड़ दिया था तो कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के सामने अवैध रूप से बनाए गए अपने छज्जे व शेड आदि को हटा लिया था। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रोशन कुमार, सीओ मिट्ठू प्रसाद व अपर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार की मौजूदगी में मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

Diarch GO

आम लोगों को मिली राहत

उससे आम लोगों को राहत मिलती दिखी। इससे पूर्व दोपहर दो बजे से मुख्य बाजार में अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई जो शाम पांच बजे तक चली। तीन घंटे तक चले इस अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी समेत नगर पंचायत की पूरी टीम को मुस्तैद देखा गया. इस दौरान प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने वाले दो सब्जी विक्रेताओं के तराजू जब्त कर लिए गए तो वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले चार दुकानदारों पर 900 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया। ईओ श्री कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क से निर्धारित दूरी पर रखकर ही सामानों को बेचा जा सकता है। जिला परिषद के दुकानदार अपने आवंटित स्थान पर ही दुकान लगाएंगे। सड़क का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। आदेश की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के अतिक्रमित हिस्से को जल्द ही जेसीबी से हटाया जाएगा।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट