LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BPSC Protest: रद्द होगा 70वीं बीपीएससी? राज्यपाल से मिलने जाएंगे बीपीएससी छात्रों के 11 सदस्यीय शिष्टमंडल, देखें पूरी लिस्ट

BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर आज अहम फैसला हो सकता है। बिहार के राज्यपाल से मिलने बीपीएससी अभ्यर्थियों के 11 सदस्यीय शिष्टमंडल जाएंगे।

BPSC
BPSC students delegation - फोटो : Reporter

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। वहीं दूसरी ओर छात्रों की मांग को पूरी करवाने के लिए प्रशांत किशोर अनशन पर बैठे हैं। प्रशांत किशोर की अनशन को खत्म करने के लिए अब राजभवन की ओर से कोशिश की गई है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान से मिलने बीपीएससी छात्रों के 11 सदस्यीय शिष्टमंडल जाएंगे। जानकारी अनुसार आज दोपहर 2 बजे बिहार के राज्यपाल BPSC छात्रों के 11 सदस्यीय शिष्टमंडल से मुलाकात करेंगे। प्रशांत किशोर ने इस मुलाकात को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि उम्मीद है राज्यपाल इस मामले में जांच करवाएंगे और छात्रों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

राज्यपाल की पहल, बड़ी उम्मीद

प्रशांत किशोर ने बताया कि पिछले कई दिनों से BPSC के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा, "छात्र कठिन परिस्थितियों में भी अनशन पर बैठे हैं। मैं खुद भी पिछले 12 दिनों से अनशन पर हूं। इस बीच, राज्यपाल की यह पहल एक बड़ी उम्मीद लेकर आई है। उन्होंने छात्रों के हित में कदम उठाते हुए कहा है कि एक शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करे, जिसके बाद वे सरकार से बात करवाने की दिशा में प्रयास करेंगे।"

शिष्टमंडल में शामिल 11 सदस्य हैं:

सुभाष कुमार ठाकुर, सौरव कुमार, अनुराग, आकाश आनंद, अमन कुमार, संदीप गिरी, राम कश्यप, ऋषभ कुमार, निखिल, संदीप सिंह और नीतीश कुमार।

बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग

मालूम हो कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में बापू परीक्षा सेंटर से गड़बड़ी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र पूरी 70 वीं बीपीएससी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन आयोग ने उनकी मांगों को दरकिनार कर केवल बापू परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों का एग्जाम लिया है। 

NSIT
Nsmch

पीके का अनशन जारी

इसके बावजूद छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। इस मामले में सुनवाई 15 जनवरी को होनी है। वहीं दूसरी ओर छात्रों के समर्थन में खड़े हुए प्रशांत किशोर का भी अनशन 2 जनवरी से जारी है। 6 जनवरी क पीके को प्रशासन ने गांधी मैदान से गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां 25 हजार के बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत मिली। वहीं अब भी पीके का अनशन जारी है। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट