LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BPSC 69th Result: आकांक्षा ने बिहार शिक्षा सेवा में किया नाम रोशन, शिक्षक-शिक्षिका की बेटी ने हासिल किया 14वीं रैंक

BPSC 69th Result:शिक्षक-शिक्षिका की बेटी ने बिहार शिक्षा सेवा में चननित होकर परचम लहराया है। खगड़िया की बेटी आकांक्षा का चयन बिहार शिक्षा सेवा के लिए हुआ है।

BIHAR NEWS
खगड़िया की बेटी आकांक्षा ने बिहार शिक्षा सेवा में किया नाम रोशन- फोटो : Reporter

BPSC 69th Result: बिहार लोक सेवा आयोग  की 69वीं संयुक्त परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ,बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कन्हैयाचक गाँव की बेटी आकांक्षा चौधरी ने परचम लहराया है । कन्हैयाचक गाँव की बेटी आकांक्षा चौधरी ने बीपीएससी संयुक्त परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर बिहार शिक्षा सेवा में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। 

आकांक्षा के माता-पिता, कुमारी किरण (शिक्षिका, मध्य विद्यालय भवनाथपुर, भागलपुर) और श्री शिवशंकर चौधरी (प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय कबेला, खगड़िया) स्वयं 1994 में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा की इस सफलता ने परिवार का नाम रोशन किया है और क्षेत्र में शिक्षकों के बीच उत्साह का संचार किया है।

बता दें आकांक्षा मार्च 2024 से उच्च न्यायालय पटना में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर भी कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।


NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार