LATEST NEWS

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

MAHA KUMBH MELA - 15 दिन पहले करा सकेंगे अनारक्षित टिकटों की बुकिंग, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

RAILWAY NEWS - अनारक्षित टिकटों की बुकिंग 15 दिन पहले की जा सकेगी। पहले यह अवधि 72 घंटे थी। इसके अलावा टिकट कैसिंल करने का समय तीन घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया गया है। रेलवे ने नियमों में यह बदलाव महाकुंभ मेले को लेकर किया है।

 MAHA KUMBH MELA - 15 दिन पहले करा सकेंगे अनारक्षित टिकटों क

N4N DESK - रेलवे ने सोमवार से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं को लेकर टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब रेलवे में अनारक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 15 दिन पहले की जा सकेगी। हालांकि शर्त यह होगी कि बुकिंग दो सौ किलोमीटर या उससे ज्यादा की होनी चाहिए। इससे पहले रेलवे में अनारक्षित टिकट 72 घंटे पहले लिया जा सकता था। 

रेलवे के टिकट बुकिंग में नियमों में हुए बदलाव को लेकर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आनलाइन अनारक्षित टिकट की बुकिंग अब 15 दिन पहले भी की जा सकती है।  इसके अलावा टिकट रिफंड की समय सीमा बढ़ाकर छह घंटे कर दी गई है, जो पहले तीन घंटे थी।

रुट के अनुसार होगा टिकटों का कलर कोड

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं नैनी स्टेशन पर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले यात्रियों के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था की गई है। यात्री आश्रय स्थल भी रूट के अनुसार रंगों में बांटे गए हैं। जिस रंग का यात्री आश्रय स्थल रहेगा, उसी रंग का टिकट भी यात्रियों को मिलेगा। जनरल टिकट पर भी रंगों की पट्टी होगी और प्लेटफार्म तक जाने के लिए उसी रंग के संकेतक भी होंगे। यात्री संकेतक और रेलकर्मियों के माध्यम से सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे।