LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Weather Update: बिहार के 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी कम, पछुआ हवा से गिर रहा पारा, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि धूप निकलने से कुछ राहत मिल रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच बारिश होने के भी आसार हैं।

ठंड बारिश
Bihar Weather Update- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather Update: भारत के उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा ने बिहार में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। तापमान में गिरावट का असर इतना अधिक है कि पटना समेत बिहार के 30 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह इस सीजन का पहला मौका है जब इतनी व्यापक गिरावट देखी गई है। गुरुवार को समस्तीपुर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

लगातार गिर रहा पारा

इससे पहले, 2 जनवरी को बांका में इस सीजन का सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज हुआ था। पटना का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री गिरकर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 जनवरी को 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

गया और समस्तीपुर में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गया का तापमान 6.7 डिग्री और समस्तीपुर का 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमुई में न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री से गिरकर 5.3 डिग्री पर आ गया, जबकि बुधवार को यह 13.9 डिग्री था। बांका का तापमान 8.4 डिग्री से गिरकर 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री से गिरकर 6.6 डिग्री, भागलपुर का 6.5 डिग्री से गिरकर 8.2 डिग्री और नालंदा का तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 6.7 डिग्री कम है।

12 जनवरी को बारिश की संभावना

12 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा।

NSIT
Nsmch

मौसम में बदलाव की संभावना

एक और पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन केच असर से बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। 10 जनवरी को राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा रहा, जबकि शेष हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि का अनुमान है। रविवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 11 जनवरी को उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।