LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड डे, हाड़ कंपाने वाली ठंड इस दिन मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

ठंड
Cold day for next 3 days- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather: पटना सहित पूरे बिहार में कई दिनों के बाद 17 जनवरी को धूप का दर्शन हुआ, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, यह राहत केवल शुक्रवार तक सीमित रही। शनिवार से अगले तीन दिनों तक ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे बिहार में अब कोल्ड डे की स्थिति बनने वाली है। लोगों को फिलहाल से ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।  

कोल्ड डे की चेतावनी अगले तीन दिनों तक

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और बर्फीली पछुआ हवाएं शीतलहर जैसा अनुभव देंगी। मौसम  विभाग ने ठंड में सावधान रहने की चेतावनी दी है। 

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी विक्षोभ के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही समुद्र तल से लगभग 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम चल रही है। इन सभी मौसमी कारकों के प्रभाव से बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, और धूप लगभग गायब रहेगी। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसी कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।

18 जनवरी का पूर्वानुमान

राज्य के 25 जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, और गया जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। दिन का अधिकतम तापमान 20°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 12°C के बीच रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा।

NSIT
Nsmch

2025 की ठंड ने बढ़ाई उलझन

जनवरी 2025 की शुरुआत से ही बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ दिनों की हल्की धूप से राहत मिलने का आभास हुआ, लेकिन ठंड ने फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 18°C से थोड़ा अधिक था। गया में भी तापमान में सुधार हुआ, लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाया।

मौसम में सुधार की उम्मीद कब?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जनवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, 26 जनवरी के आसपास मौसम में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। तब तक ठंड से बचाव के उपाय जारी रखने की सलाह दी गई है।