LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा, फॉर्म-16 को लेकर गड़बड़ी का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

  • Saran Teachers MLC Vote Counting Underway in Chhapra
  • Saran MLC Election: सारण शिक्षक MLC सीट की मतगणना जारी, पांच जिलों के शिक्षकों की निगाहें नतीजों पर

  • Sudhakar Singh
  • सुधाकर सिंह की हिरासत पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस ! स्पीकर को लिखा पत्र, नवादा में हुई थी

  • BPSC TRE 4.0
  • BPSC TRE 4.0 आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को इस दिन तक मिलेगा लाभ, जान लें नया निर्देश

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना में मतगणना केंद्र पर CCTV को लेकर विवाद, RJD प्रत्याशी ने उठाए सवाल, प्रमंडलीय

Bihar Weather:कोहरे के आगोश लिपटा बिहार, 17 जिलों में सर्द हवाओं से बढ़ेगी सिहरन, अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी

सूबे में पछुआ हवा चलने से तापमान का पारा नीचे गिरेगी साथ हीं कनकनी वाली ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों के लिए कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

bihar weather today
सर्द हवाओं से बढ़ेगी सिहरन- फोटो : Social Media

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 17 जिलों में तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। पटना सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, और कई क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। बिहार के 17 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य 21 जिलों में मौसम सामान्य और साफ रहेगा। आज, यानी बुधवार को, लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर रहेगा। हालांकि, 18 जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं इस समय भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक  299 के स्तर पर पहुंच गया है, जो कि बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है।

मौसम की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में, बिहार के अन्य 21 जिलों में ठंड से लोगों की रफ्तार थम गई है। जमुई जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि किशनगंज ने अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

 न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी कहा कि 18 जनवरी के बाद बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।


NSIT
Nsmch

AQI और वायु गुणवत्ता

भागलपुर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब मानी जा रही है, जहां AQI स्तर 299 पर पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और लोगों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।ठंड के आगमन के साथ ही वायु प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। इसके साथ ही, कोहरे के प्रभाव से ट्रेनों और विमानों में देरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सोमवार को बिहार के नौ शहरों की वायु गुणवत्ता खराब रही। पटना और बक्सर की हवा अत्यंत खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जहां इन दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया है। हवा में धूलकणों की अधिकता के कारण प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। पटना में सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र समनपुरा रहा।