LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू, पहले चरण में 35 शिक्षकों का तबादला

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 35 कैंसर ग्रस्त शिक्षकों का तबादला किया गया है। जानिए ट्रांसफर प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर- फोटो : freepik

Bihar Teacher Transfer: बिहार में लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर दिया है, जिसमें 35 कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों का तबादला किया गया है।

ट्रांसफर प्रक्रिया का पहला चरण

शिक्षा विभाग के अनुसार, पहले चरण में 35 शिक्षकों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण कुछ शर्तों के तहत किया जाएगा। संबंधित शिक्षकों को स्थानांतरित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पदस्थापन आदेश जारी किया जाएगा। शिक्षकों को आदेश जारी होने के 7 कार्यदिवस के भीतर स्थानांतरित जिले में योगदान देना होगा।

अस्वीकृत और पुनर्विचार किए गए आवेदन

इस प्रक्रिया में तीन शिक्षकों के आवेदन दस्तावेज संलग्न नहीं होने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए हैं, जबकि 9 शिक्षकों के आवेदन को इस श्रेणी में नहीं माना गया है। इन आवेदनों को संबंधित श्रेणी में पुनर्विचार के लिए रखा गया है।

शिक्षकों के लिए विशेष शर्तें

स्थानांतरण आदेश जारी करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित शिक्षक पर कोई आरोप लंबित न हो और उनके वेतन व अन्य दायित्वों का निपटारा हो चुका हो। वरीयता का निर्धारण नए जिले में योगदान की तिथि से किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

आवेदन और ई-शिक्षाकोष पोर्टल की भूमिका

विभागीय आदेश के तहत विशेष परिस्थितियों से प्रभावित शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। लगभग 1,90,000 शिक्षकों ने इस पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन दिए। स्थानांतरित शिक्षकों का पदस्थापन आदेश संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पोर्टल से डाउनलोड कर हस्ताक्षर के बाद पुनः अपलोड किया जाएगा।