LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News: 18 शिक्षिकाओं को शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त , 20 और जांच के दायरे में...जानिए नाम और स्कूल..

बिहार लोक सेवा आयोग ) द्वारा चयनित 18 विद्यालय अध्यापिकाओं को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षक पात्रता परीक्षा में निर्धारित 60 फीसदी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण की गई है।

Education department relieved 18 teachers
18 शिक्षिकाओं को शिक्षा विभाग ने किया सेवामुक्त- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग  द्वारा चयनित 18 विद्यालय अध्यापिकाओं को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में निर्धारित 60 फीसदी अंक प्राप्त नहीं करने के कारण शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त किया गया है। 

खगड़िया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी बर्खास्त शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया है। इनमें से 17 शिक्षिकाएं उत्तर प्रदेश की और 1 राजस्थान की निवासी हैं। 20 जून को इन सभी शिक्षिकाओं को शो-काज नोटिस जारी किया गया था। उनके जवाब और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की गहन जांच के बाद  सेवा से मुक्त करने  का निर्णय लिया गया है।

खगड़िया जिले में 20 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की तलवार लटक रही है। बिहार लोक सेवा आयोग  द्वारा अनुशंसित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के दौरान 58 शिक्षक संदिग्ध पाए गए थे। इन सभी को भी शोकाज नोटिस जारी किया गया था और उनके मामले की जांच चल रही है। बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए TET में निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कदम उठा रहा है।

बीपीएससी से अनुशंसित शिक्षकों के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिसमें 58 शिक्षक संदिग्ध पाए गए थे। उन्हें शोकाज नोटिस भी जारी किया गया था। समीक्षा के बाद उन पर भी कार्रवाई संभव है।

NSIT
Nsmch

स्पष्टीकरण और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद खगड़िया के 18 शिक्षिकाओं को अयोग्य घोषित करते हुए सेवा से मुक्त कर दिया गया है उनमें -

उषा देवी – मिडिल स्कूल, देवरी

कुमारी पूजा यादव – मिडिल स्कूल, बेला

सुमन वरुण – मिडिल स्कूल, गौड़ाशक्ति

कुमारी आंचल यादव – मिडिल स्कूल बालिका, बंगलिया

कुमारी अर्चना कुमारी – श्रीराम चरण मिडिल स्कूल, भदास

मोना देवी – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कासिमपुर

कुमारी रेखा पासवान – एनपीएस स्टेशन रोड, महेशखूंट

शालिनी वर्मा – उत्क्रमित मिडिल स्कूल, चेराखेरा

प्रतिभा चौधरी – प्राथमिक विद्यालय, राबड़ीनगर पौरा

कुमारी अंजू यादव – प्राइमरी स्कूल, मोहन गरमोहनी मुसहरी

बेबी यादव – एनपीएस, हाहाधार

अंशिका विश्वकर्मा – उत्क्रमित हाईस्कूल, जलकौड़ा

अर्चना यादव – मिडिल स्कूल, कुल्हड़िया

प्रियंका यादव – उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, कुम्हरचक्की

स्नेहलता सिंह – एनपीएस भूरिया तरी जमालपुर

सोनी यादव – लालपुर उत्क्रमित हाईस्कूल, डुमरी बलैठा

दीक्षा मदेसिया – मिडिल स्कूल, झमटा बरहर

खगड़िया जिले के इन सभी 18 शिक्षिकाओं को  15 नवंबर से सेवा से मुक्त किया गया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  में प्रदर्शन मानकों के अनुरूप नहीं था, प्रमाणपत्रों की जांच में इनकी अर्हता में कमी पाई गई, जिसके आधार पर शिक्षा विभाग ने कठोर कदम उठाते हुए  अयोग्य घोषित करते हुए सेवा से मुक्त कर दिया सरकार ने कहा है कि वह शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाएगी।