LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

Bihar Six Lane Ganga Bridge : मोकामा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज के शुरू होने की तारीख तय! एशिया के सबसे चौड़े पुल पर इस दिन से दौड़ेगी गाडियां

बिहार के 11 जिलों को फरवरी के महीने से बड़ी सौगात मिलेगी. पटना के मोकामा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बन रहे एशिया का सबसे चौड़े छह लेन केबल ब्रिज पर वाहनों के आवागमन की तारीख तय हो गई है.

Mokama Simaria 6 lane cable bridge
Mokama Simaria 6 lane cable bridge - फोटो : news4nation

Bihar Six Lane Ganga Bridge : बिहार के नाम पुलों के इतिहास में एक और कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है. पटना के मोकामा और बेगूसराय के सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बने एशिया के सबसे चौड़े छह लेन केबल पुल पर वाहनों के दौड़ने की तारीख तय हो गई है. औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केबल ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही अगले महीने से शुरू हो जाएगी. 

सूत्रों की मानें तो 15 फरवरी 2025 तक पुल के सभी छह लेन पर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा. पुल के दोनों ओर मोकामा के औटा व बेगूसराय के सिमरिया साइड के फोरलेन सड़क के एप्रोच पथ में से दो लेन सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा. वहीं शेष बचे एप्रोच पथ के दो लेन सड़क पर पर भी मार्च 2025 के अंत तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. 

Diarch GO

यह ब्रिज 1161 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. इसमें पुल की लम्बाई 1.865 किलोमीटर है. वहीं एप्रोच रोड और ब्रिज को मिलाकर इसकी लंबाई कुल 8.15 किलोमीटर हो जाएगी. इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2017 में किया था. वहीं 11 अगस्त 2018 को वेलस्पन इंटर प्राइजेज के तहत एसपी सिंगला कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया था.

11 जिलों को फायदा

गंगा नदी पर बने बिहार के पहले पुल राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे इस छह लेन के ब्रिज के बनने से उत्तर बिहार (दरभंगा समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी), दक्षिणी बिहार (लखीसराय, शेखपुर, जमुई, नवादा, गया) और पश्चिम बिहार (पटना, आरा, बक्सर) के बीच की दूरी कम हो जाएगी. खासकर पटना से बेगूसराय जाने का समय दो से ढाई घंटे तक का हो जाएगा. 

NSIT
Nsmch

अंतिम चरण में चल रहा काम

सिक्सलेन सड़क पुल निर्माण से जुड़े अधिकारियों का कहना कि सिक्सलेन सड़क पुल का निर्माण कार्य पिछले दिनों ही संपन हो चुका है. अब केवल इस पर सड़क निर्माण के दौरान कालीकरण, प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेंटिंग समेत सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य ही बचा हुआ है. इसे युद्धस्तर पर किया जा रहा है. अब सिक्सलेन पुल का सौंदर्यीकरण के बाद 10 फरवरी 2025 को हरहाल में हेंड ओवर करना है. वहीं सिक्सलेन सड़क पुल निर्माण बाद पांच वर्षों तक इसकी मेंटनेंस भी संबंधित एजेंसी के द्वारा करना होगा. 

हेंड ओवर करने का समय नजदीक

सिमरिया साइड के एप्रोच पथ सड़क जनवरी के अंत तक होगा पूरा सिक्सलेन सड़क पुल निर्माण के दौरान सिमरिया साइड में एप्रोच पथ सड़क का निर्माण कर रहे कौशल्या स्टेट प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के अनुसार सेतु के फोरलेन एप्रोच पथ सड़क में से एक साइड के दो लेन का एप्रोच पथ सड़क सिक्सलेन सड़क पुल से इसी सप्ताह जुड़ जाएगा. बांकी बचे दो लेन सड़क के एप्रोच पथ भी इस माह जनवरी 2025 के अंत तक पूरा हो जाने के बाद इसे हेंड ओवर कर दिया जाएगा.