LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Bihar Police News: 15 फरवरी,पुलिस अफसरों के लिए आखिरी तारीख,कर लें यह काम,नहीं तो वेतन रुकना तय...

बिहार के सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को 15 फरवरी तक गृह विभाग का एक निर्देश पालन करने का आदेश दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वेतन पर रोक दिया जाएगा।

Bihar Police
पुलिस अफसरों के लिए आखिरी तारीख- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Police News: राज्य के सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को 15 फरवरी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। गृह विभाग ने इस संबंध में डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। विभागीय आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सभी इकाइयों में कार्यरत समूह क, ख और ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को 15 फरवरी 2025 तक अपनी संपत्ति की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो फरवरी माह का वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इस विषय में विभाग ने सभी इकाई प्रमुखों को निर्देशित किया है।

विभागीय पत्र के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक उपरोक्त समूह के सभी कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक की जानी है। इस संदर्भ में, इकाई प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 फरवरी तक सभी निकासी एवं व्यय पदाधिकारियों के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की सूची तैयार कर गृह विभाग को प्रस्तुत करें। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी कर्मचारी का नाम छूट न जाए।

इस सूची के आधार पर चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी 15 फरवरी तक प्राप्त की जाएगी। इस जानकारी को अपने-अपने कार्यालय में पीडीएफ फॉर्मेट में स्कैन कर 28 फरवरी तक गृह विभाग के आईटी शाखा को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। विवरणी प्रस्तुत करने पर ही कर्मचारियों को फरवरी माह के वेतन निकासी की अनुमति दी जाएगी।