LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

BIHAR POLIC NEWS - बिहार पुलिस के 'मिशन 2025' के साथ आए इंफ्लुएंसर और मॉडल, लोगों को करेंगे जागरूक

BIHAR POLIC NEWS - बिहार पुलिस के कानून व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए अब मॉडल और इंंफ्लुएंसर भी जुड़ रहे हैं। बिहार पुलिस ने भी युवाओं से अपील की है बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह पुलिस का सहयोग करें।

BIHAR POLIC NEWS - बिहार पुलिस के 'मिशन 2025' के साथ आए इंफ्

PATNA - बिहार पुलिस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए राज्यवासियों को जागरूक करती ही रहती है, साथ ही समय-समय समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील करती है। इस नववर्ष पर बिहार पुलिस की तरफ से आमलोगों से संकल्प लेने की अपील की गई है, ताकि 2025 सबके लिए सुखद हो। इसी कड़ी में नववर्ष के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर व मॉडल ने बिहार पुलिस का हर मौके पर सहयोग की अपील की है। 

समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ बिहार पुलिस के इस मिशन में हरसंभव सहयोग का वादा करते हुए पटना के कई युवाओं ने लोगों से गुजारिश की है कि अगर सबलोग इस तरह का प्रण लें तो समाज की बुराई को खत्म करने में बिहार पुलिस हर हाल में सफल होगी। 

Diarch GO

बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के जरिए चौबीसों घंटे सबके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जाती है, साथ ही अफवाह फैलाने वाले या किसी भी तरह से समाज या लोगों को दिग्भ्रमित करने वालों के खिलाफ संबंधित अधिकारी या विभाग को पूरी जानकारी भेजी जाती है, ताकि समय पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो। 

समाज की बेहतरी के लिए आमलोगों से साथ आने की अपील

सीनियर डायटीशियन रूपाली सिंह ने बिहार पुलिस का साथ देने का वादा करते हुए संकल्प लिया कि स्कूटी चलाते समय खुद तो हमेशा की तरह हेलमेट यूज करेंगी ही, इसके लिए बाकियों को भी जागरूक करेंगी। रुपाली का कहना है हेलमेट बहुत जरूरी है, अपने लिए अपनी जान के लिए। 

NSIT
Nsmch

बिहार पुलिस का देंगे साथ

मेडिकल की छात्रा व फेमस मॉडल/इंफ्लुएंसर त्रुशिका ने कहा कि हर न्यू ईयर पर हमलोग कोई न कोई रिजोल्यूशन लेते हैं, आज मैं यह संकल्प लेती हूँ कि मैं बिहार पुलिस का साथ दूंगी और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को जागरूक करने में अपना योगदान दूंगी। 

नशे के खिलाफ बिहार पुलिस के साथ खड़ी हुई अंकिता झा

वहीं, मॉडल अंकिता झा ने नशे के विरुद्ध राज्य सरकार व बिहार पुलिस के अभियान में अपना सहयोग करने का संकल्प लिया है। अंकिता ने संकल्प लेते हुए कहा कि मैं बिहार पुलिस का हमेशा साथ दूंगी। नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने में अपना योगदान दूंगी, ताकि अपना बिहार और भी खुशहाल बने। पटना के स्टोरीटेलर उत्तम झा ने अपने वीडियो में कहा कि मैं बिहार पुलिस का साथ दूंगा और अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड हाई सेक्योर रखूँगा, इसके साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति खुद भी जागरूक रहूँगा और दूसरों को भी करूंगा। 

इन पांच संकल्पों के साथ खुद को बनाएं बेमिसाल 

1. यातायात नियमों का पालन करें एवं खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखें। 

2. नशे को कहेंगे गुड बाय, परिवार के साथ करेंगे इन्जॉय।  

3. अफवाह नहीं फैलाएंगे, स‌द्भाव के साथ खुशियां मनाएंगे। 

4. विधि व्यवस्था का करेंगे सम्मान अपराधमुक्त बिहार का करेंगे निर्माण। 

5. व्यवहार में लाएंगे सुधार, महिलाओं का करेंगे सम्मान।