LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar IPS News: बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव, ADG से लेकर DIG स्तर के अधिकारियों को दी गई यह जिम्मेदारी, कुंदन कृष्णन को मिला इसका प्रभार

Bihar IPS News: बिहार पुलिस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली में बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ADG से लेकर DIG स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार पुुलिस
Big change in Bihar Police- फोटो : social media

Bihar IPS News:  बिहार पुलिस में कार्य प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डीजीपी विनय कुमार की पहल पर पुलिस के वरीय अधिकारियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमें डीआईजी, आईजी, और एडीजी रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी अपने प्रभार वाले जिलों में पुलिसिंग की समग्र निगरानी करेंगे और डीएसपी से लेकर एसएसपी तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे गए जिले

पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन को पटना जिले का प्रभारी बनाया गया है। डीआईजी हरप्रीत कौर को कैमूर और आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन को रोहतास का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, अन्य जिलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नियमित दौरा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया

प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे हर माह अपने प्रभार वाले जिले का दौरा करें। डीजीपी के निर्देशानुसार, ये दौरे बुधवार या गुरुवार को किए जाएंगे। दौरे के दौरान पुलिस के कामकाज की समीक्षा 19 निर्धारित बिंदुओं पर की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:- लंबित मामलों का निपटारा, स्पीडी ट्रायल की प्रगति, कांडों की जांच में निर्देशों का पालन, थानों का निरीक्षण और जनता दरबार की गतिविधियां। प्रभारी अधिकारी अपनी समीक्षा के साथ टिप्पणियां जोड़कर यह रिपोर्ट हर माह डीजीपी को सौंपेंगे।

मुख्य सचिव ने सिविल लिस्ट का किया लोकार्पण

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बुधवार को सचिवालय आशुलिपिक सेवा के कर्मियों और अधिकारियों की फोटो युक्त सिविल लिस्ट का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

प्रेरणादायक संदेश और तकनीकी नवाचार पर जोर

मुख्य सचिव ने आशुलिपिक कर्मियों को नई तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेंगी। यह पहल बिहार सचिवालय की कार्य प्रणाली को अधिक संगठित और प्रगतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपस्थित अधिकारियों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।