LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar PACS Election : बिहार के कई जिलों में कल पैक्स के प्रथम चरण के होंगे चुनाव, बक्सर और मुजफ्फरपुर में सुरक्षा के किये गए पुख्ता इंतजाम

Bihar PACS Election : कल बिहार के कई जिलों में पैक्स के चुनाव कराये जायेंगे. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. जानिए मुजफ्फरपुर और बक्सर में क्या है तैयारी...

Bihar PACS Election : बिहार के कई जिलों में कल पैक्स के प्रथ

BUXAR : बक्सर जिले में पहले चरण के पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। छह प्रखंडों—चौसा, सिमरी, चौगाई, राजपुर, चक्की और ब्रह्मपुर में मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। जिला प्रशासन ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

188 मतदान केंद्रों पर 1.02 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

पहले चरण में कुल 188 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,02,666 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छह प्रखंडों में कुल 61 पैक्स में अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है। चौसा प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि उनके प्रखंड में कुल 7 पैक्स के लिए मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Diarch GO

मतदान सामग्री वितरण केंद्रों पर रही गहमागहमी

सोमवार को प्रखंड मुख्यालयों पर मतदान कर्मियों में मतदान सामग्री और पारिश्रमिक लेने की होड़ मची रही। चौसा, सिमरी, चौगाई, राजपुर, चक्की और ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालयों पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। शाम तक मतदान कर्मी सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।

कड़े सुरक्षा इंतजाम और प्रशिक्षण के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी निर्वाची पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से हो। हर तीन मतदान केंद्र पर एक पीसीसीपी (प्रोसेस कंट्रोल पॉइंट) और आठ मतदान केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग का मतपत्र निर्धारित किया गया है।

NSIT
Nsmch

मतगणना अगले दिन होने की संभावना

यदि मंगलवार को मतदान कार्य देर शाम तक चलता है, तो मतगणना बुधवार को कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया है कि मतगणना केंद्रों पर पूरी सुरक्षा के साथ कार्य संपन्न किया जाए।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ पर जाएं और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करें। इसके साथ ही प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले चरण का यह चुनाव जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

वहीँ मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पैक्स के प्रथम चरण का चुनाव 26 नवंबर को बोचहा, गायघाट, कटरा एवं औराई प्रखण्ड में होगा। मतदान पूर्वाह्न 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक होगा। मतों की गिनती  27 नवंबर को प्रखण्ड  मुख्यालय में कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 08ः00 बजे से होगा। स्वच्छ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इसके तहत सेक्टर ,जोनल, सुपर जोनल  दण्डाधिकारी एवं  पुलिस अधिकारियों की  तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को स्वच्छ , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी को भ्रमणशील रहकर ‌ विधि व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते रहने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने का सख्त निर्देश दिया है। आज मतदान दल को संबंधित प्रखंड मुख्यालय से मतदान केंद्रो के लिए रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को ‌ मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने ‌ तथा सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करते  रहने का निर्देश दिया है।

विदित हो कि प्रथम चरण में कुल 74 पैक्स समितियों में चुनाव निर्धारित था। परन्तु 05 समिति में निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। इस कारण से कल कुल 69 समितियों के ही अध्यक्ष पद एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों के पदों के लिए निर्वाचन होना है। प्रखण्ड बोचहा, गायघाट, कटरा एवं औराई अन्तर्गत कुल पैक्स 69 अंतर्गत 86 भवनों के कुल  236 मतदान केन्द्रों पर मतदान होंगे‌। पाॅच निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पैक्स में गायघाट में बरूआरी, कटरा में बेराई दक्षिणी, तेहवारा और औराई में विशुनपुर उर्फ उमापत बसंत, राजखंड दक्षिणी शामिल है। इस मतदान में सेक्टर-33, पी.सी.सी.पी.-87 है।  इसमें 752 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सेक्टर के अन्तर्गत 132 पुलिस बल ,जोनल स्तर पर 44 पुलिस बल तथा क्यूआरटी स्तर पर 60 पुलिस बल तथा सुपर जोनल स्तर पर 04 डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखण्डों में स्ट्राॅन्ग रूम बनाए गए हैं जिसमें सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने सभी मतदान  कर्मियों,दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को अपनी अपनी ड्यूटी पर ससमय उपस्थित होकर निर्वाचन प्राधिकार द्वारा प्रदत्त दिशानिर्देश एवं मानक के अनुरूप स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने का कड़ा निर्देश दिया है।

बक्सर से संदीप वर्मा और मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट