LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Accident in Khagaria : खगड़िया में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, मुंडन संस्कार से लौटने के दौरान सड़क हादसे की हुईं शिकार , पांच घायल

खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां महेशखूंट थाना क्षेत्र के चैधा बन्नी के पास एक बच्चे के मुंडन समारोह से लौट रहे 25 लोगों से भरा ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

bihar News
तीन महिलाओं की मौत- फोटो : Reporter

Accident in Khagaria : खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव से चार बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए देवघर गए 25 लोगों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर का महेशखूंट थाना के चैधा बन्नी के पास सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में रीना देवी, शारदा देवी और शोभा देवी शामिल हैं। यह हादसा रात एक बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार बचे हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल नित्यानंद को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर ले जाया गया है।

Diarch GO

मृतकों में से एक महिला के परिजन ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृत महिलाओं में उनकी भाभी, चाची और बहन की सास शामिल हैं। सभी बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद खुशी-खुशी घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट- कुमार अमित