LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: खगड़िया नगरपालिका पंचायत के ठेंगे पर परिवहन विभाग के नियम! भौकाल टाइट कर बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही गाड़िया

आपकी निजी गाड़ी है तो नंबर प्लेट चाहिए लेकिन सरकार की है तो नंबर प्लेट के बिना भी चलेगी।ऐसा ही मामला खगड़िया जिले के नगर पंचायत परबत्ता में देखने को मिल रहा है।

Transport department rules on rickshaws!

Bihar News: अगर आपने अभी तक अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगाई है तो तुरंत लगवा लें. ऐसा ना करने पर आपको भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. परिवहन विभाग की तरफ से इस तरीके का विज्ञापन या मैसेज लोगों को भेजा जाता है, लेकिन ऐसे विज्ञापनों या मैसेज का असर बिहार के कई सरकारी विभागों पर असर नहीं पड़ रहा है। आपकी निजी गाड़ी है तो नंबर प्लेट चाहिए लेकिन सरकार की है तो नंबर प्लेट के बिना भी चलेगी।ऐसा ही मामला खगड़िया जिले के नगर पंचायत परबत्ता में देखने को मिल रहा है। परबत्ता नगर पंचायत को गठित हुए 2 वर्ष हो गए।लेकिन जनवरी 2024 में नगर पंचायत द्वारा 10 से अधिक गाड़ियां खरीदी गई,जिसमे 2 ट्रैक्टर 3 मैजिक 5 ई रिक्शा खरीदी गई।लेकिन किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया।और तब जनवरी से लेकर अब तक बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कचरा ढोने के लिए धड़ल्ले सड़क पर चल रही है।इसको लेकर न इस पर प्रशासन का कोई ध्यान है न ही कोई कर्मी इसकी चर्चा तक करने ले लिए तैयार नहीं है।21 वार्डों का यह नगर पंचायत नगर पंचायत घटित होने के दिन से ही चर्चा में है।चुकी सफाईकर्मी का अक्सर हड़ताल होना ।कचरा प्रबंधन की कम्पनी का कोर्ट तक जाना नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

आपको बताते चले कि पत्रकार के द्वारा जब कार्यपालक पदाधिकारी स्नेहलता से बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने के नाम पर सवाल पूछने पर उन्होंने खुद की पदस्थापना जुलाई बताती नज़र आई।  साथ ही कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित सहित मुख्यपार्षद अर्चना देवी ऑन कैमरा कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया साथ ही कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

सवाल यह उठता है कि वाहन कानून के अनुसार बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां दस महीने से सड़क पर धड़ल्ले से कैसे चल रही है।अगर कोई घटना घटित होती है तो किस पर कारवाई की जाएगी जबकि गाड़ी पर नंबर प्लेट ही नहीं है।

रिपोर्ट- अमित कुमार