LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Sitamarhi: बिहार सीतामढ़ी की रीगा चीनी मिल से जुड़ी बड़ी खबर! जानें क्या है ऐसी बात, जिसे सुनकर खुश हो जाएंगे आप

रीगा चीनी मिल का पुनरारंभ बिहार सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य के आर्थिक विकास और किसानों की भलाई में योगदान देगा।

Sitamarhi: बिहार सीतामढ़ी की रीगा चीनी मिल से जुड़ी बड़ी खबर
सालों से बंद पड़ी चीनी मिल दोबारा होगी चालू- फोटो : social media

Bihar news riga sugar mill: सालों से बंद पड़ी बिहार सीतामढ़ी की रीगा चीनी मिल इस सीजन में दोबारा चालू होगी। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान ने बताया कि मिल को शुरू करने की औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस कदम से न केवल चीनी उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय किसानों और मजदूरों को भी फायदा होगा।

रीगा चीनी मिल का पुनरारंभ

 पिछले सीजन में बिहार की चीनी मिलों ने कुल 6.87 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। इस बार रीगा मिल के शुरू होने से उत्पादन और बढ़ने की संभावना है। मंत्री कृष्णानंद  पासवान ने कहा कि मिल चालू करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं, और बाकी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

किसानों के लिए बढ़ा गन्ने का भाव

उत्तम प्रभेद का दाम ₹365 प्रति क्विंटल हो गया है। इसके अलावा सामान्य प्रभेद और निम्न प्रभेद का दाम क्रमांक ₹345 प्रति क्विंटल और 310 प्रति क्विंटल बढ़ गया है। इस तरह से हर प्रभेद में ₹10 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गई है। बढ़े हुए दामों से किसानों को सीधा फायदा होगा और वे गन्ने की खेती के लिए अधिक प्रोत्साहित होंगे। वहीं सरकार का लक्ष्य गन्ने की खेती को राज्यभर में बढ़ाया जाए। इसके लिए गन्ने की खेती को केवल चार-पांच जिलों तक सीमित रखने के बजाय पूरे बिहार में फैलाना है।

राज्य गुड़ प्रोत्साहन योजना:

गुड़ उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।इच्छुक लोग इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख: 30 नवंबर। अब तक 48 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

NSIT
Nsmch

स्थानीय रोजगार में बढ़ोतरी

रीगा चीनी मिल के फिर से खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। मिल के बंद होने से इलाके में बेरोजगारी बढ़ गई थी। इसके दोबारा चालू होने से आसपास के इलाकों का विकास होगा। किसानों की आय बढ़ेगी। चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता आएगी।