LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ! नहीं मिला ऑक्सीजन सिलेंडर, वृद्ध की जान जाने से बची

गोपालगंज सदर अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां ऑक्सीजन की कमी के कारण एक वृद्ध मरीज को काफी देर तक तड़पना पड़ा।

Health System in Bihar
बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ! - फोटो : Reporter

Bihar News: गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही सामने आई है। मांझा प्रखंड के केशवपुर गांव निवासी फकरुद्दीन अहमद को सांस लेने में तकलीफ होने पर उनके बेटे जफर इकबाल ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल में पहुंचने पर मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही पता चला कि सिलेंडर खाली है। मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से शिकायत की, लेकिन डॉक्टर ने मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की।

Diarch GO

इस घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. बिरेंद्र प्रसाद को मिली तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा और उसका एक दिन का वेतन काट दिया।

सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। एक कर्मचारी की लापरवाही के कारण प्लांट में कुछ देर के लिए खराबी आ गई थी।

NSIT
Nsmch

इस घटना ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित मरीज को इस तरह की लापरवाही का शिकार होना चाहिए? क्या अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठा रहा है?

इस मामले में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।