LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: बक्सर में अतिक्रमणकारियों पर चलेगा पुलिस का डंडा, प्रशासन ने जारी कर दी चेतावनी,इस दिन से चलेगा बुलडोजर

बक्सर जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने कब्जे हटा लें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर को अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने क

bihar News

Bihar News: बक्सर जिले के सोन नहर अवर प्रमंडल क्षेत्र में नाथ बाबा मंदिर से बस स्टैंड तक फैले 243 अतिक्रमित भूखंडों को चिह्नित कर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। प्रशासन ने लगभग 36,000 वर्ग फीट भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए 14 दिसंबर को विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है।

अतिक्रमणकारियों को चेतावनी

बक्सर जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही चेतावनी दी है कि वे स्वयं अपने कब्जे हटा लें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कार्यपालक अभियंता, सोन नहर को अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

विशेष अभियान की योजना

यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाया जाएगा। नगर परिषद, अंचल अधिकारी, और सोन नहर अवर प्रमंडल की टीम पुलिस बल के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम देगी।

प्रभावित क्षेत्र

यह अतिक्रमण नाथ बाबा मंदिर से ज्योति चौक, ज्योति चौक से बस स्टैंड और बस स्टैंड से सिंडिकेट तक फैला हुआ है। इन स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। प्रशासन ने इन अतिक्रमणों पर निशान लगाकर कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है।

NSIT
Nsmch

अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

बहरहाल प्रशासन की इस सख्ती से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अतिक्रमणकारी को रियायत नहीं दी जाएगी। अब यह देखना लाजिमी होगा कि शनिवार को यह अभियान कितना प्रभावी होता है और प्रशासन अवैध कब्जों को हटाने में कितना सफल रहता है।

रिपोर्ट- संदीप वर्मा