LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

सिवान में दिखा तेंदुआ, वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत

सीवान में अचानक तेंदुआ दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग की टीम कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में आ

सिवान में दिखा तेंदुआ, वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत

Bihar news सीवान में अचानक तेंदुआ दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग की टीम कई घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि जंगल की तरफ से गांव में और भी तेंदुए आए होंगे। जिस कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने झाड़ी के तरफ से मुख्य सड़क पर आते एक तेंदुए को देखा। जिसके बाद गांव में तेंदुए की खबर फैलते ही खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तेंदुआ सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने तेंदुआ को कुचल दिया।जिससे तेंदुआ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। इसी बीच घायल तेंदुआ की मौत हो गई। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट।