LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: जमुई में रजिस्ट्री कचहरी के समीप दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

जमुई में दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। मकान में करीब 20 से 25 लोग किराए पर रहते हैं। आनन फानन ने सभी लोगों ने बिल्डिंग से निकलकर अपनी जान बचाई। इसी मकान में जदयू का जिला कार्यालय भी है।

 massive fire broke

Bihar News : जमुई के रजिस्ट्री कचहरी के समीप दो मंजिला मकान में सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में 20 से 25 लोग किराए पर रहते हैं। किसी तरह लोगों ने बिल्डिंग से निकलकर अपनी जान बचाई है। इसी बिल्डिंग में जदयू का भी जिला कार्यालय संचालित है। बिल्डिंग के बगल में एयरटेल का टावर भी संचालित किया जा रहा है जिसका तेल काफी मात्रा में बिल्डिंग के अंदर ही रखा जाता है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग पूरी बिल्डिंग में काफी तेजी से फैल गई और आग की लपटें इतनी तेज थी कि धुंआ आसमान में गुब्बारे की तरह फैल रहा था। जिसके कारण अगल-बगल के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर बिग्रेड की टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।


फायर ब्रिगेड के सहायक पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि हम लोग को आग लगने की सूचना मिली थी हम लोग यहां पहुंचे तीन बाइक एक ई रिक्शा और कुछ फर्नीचर का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग की तेजी से बढ़ने का मुख्य कारण बिल्डिंग में रखे डीजल के डब्बे थे जिससे कि आग काफी तेजी से बढ़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 

NSIT
Nsmch

वहीं जदयू के खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि मेरा भी ऑफिस इसी में है और नीचे शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगी है। हमारी भी बाइक इस कांड में बुरी तरह से जल गया है। फिलहाल मिली सूचना के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में फंसे सभी किरायेदार सुरक्षित है और आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट