LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar news: खगड़िया में निजी नर्सिंग होम की जांच जारी, गड़बड़ियां उजागर, तीन जांच घर सील

जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के द्वारा छापामारी की गई। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निर्देशानुसार अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घर,क्लिनिक सभी नर्सिंग होम की जांच हेतु प्रखंडवार जांचदल का गठन किया गया था।टीम ने तीन को सील कर दिया।

bihar News
निजी नर्सिंग होम की जांच जारी - फोटो : Reporter

Bihar news: खगड़िया जिले के विभिन्न क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित किये जा रहे  नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी, एक्स-रे केंद्र की जांच हुई।  इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के द्वारा छापामारी की गई।  जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के निर्देशानुसार अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घर,क्लिनिक सभी नर्सिंग होम की जांच हेतु प्रखंडवार जांचदल का गठन किया गया था।

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में संचालित हेल्थ सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी को जांच करने के लिए सीएचसी प्रभारी डाक्टर कशिश राय, अंचल अधिकारी मोना गुप्ता,ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के पदाधिकारी के द्वारा मडैया बाजार के चन्द्रकला एक्स-रे सेंटर, जनता हेल्थ सेंटर,सान्वी हेल्थ सेंटर पर छापामारी की गई। जिसमें चन्द्रकला एक्सरे सेंटर के संचालक से कागजात की मांग की गई। लेकिन एक्सरे संचालित से संबंधित सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसे सील कर दिया। 

Diarch GO

वहीं जनता हेल्थ सेंटर पर एक अप्रशिक्षित डॉक्टर राजू मरीज का इलाज करते मिला। उससे भी लाइसेंस एवं संचालक से भी दस्तावेज की मांग की गई। लेकिन संचालक सही दस्तावेज नहीं दिखा पाया।उ से भी सील कर दिया गया।

मड़ैया थाना के पास सान्वी हेल्थ सेंटर में मौजूद डॉक्टर जितेंद्र कुमार के क्लिनिक को सील किया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कशिश राय ने सभी क्लिनिक व एक्सरे सेंटर नियम के विपरीत संचालित पाया गया। जबकि एक्सरे सेंटर पर टेक्नीशियन की डिग्री नहीं मिला। टीम के द्वारा परबत्ता बाजार स्थित यूनियन बैंक वाली गली में संचालित एक हड्डी रोग विशेषज्ञ का क्लीनिक जांच किया गया इस दौरान संबंधित चिकित्सक अनुपस्थित थे टीम ने फिलहाल उसे भी सील कर दिया है।

NSIT
Nsmch

प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर कशिश राय ने बताया की मड़ैया सहित परबत्ता में विभाग के निर्देश पर पैथोलॉजी नर्सिंग होम एक्स-राय सेंटर इत्यादि की जांच की गई जिनमें कुछ को सील किया गया है. जबकि संबंधित जांच रिपोर्ट से संबंधित प्रतिवेदन बनाकर जिला को भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार