LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेंगे विमान, बस 4 महीने का कीजिए इंतजार, इन शहरों के लिए शुरु होगी हवाई सेवा...

Purnia Airport: सीमांचल और कोसी के लोगों को इंतजार खत्म होने वाला है। पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द ही विमान उड़ान भरेंगे। हवाई सेवा शुरू होने से कई शहरों का लाभ मिलेगा।

punia news
purnia airport- फोटो : प्रतिकात्मक

Purnia Airport: बिहार के सीमांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए साल से उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 45.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल भवन 4 महीने में तैयार हो जाएगा।

एयरपोर्ट से किसे होगा फायदा?

इस एयरपोर्ट से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। आसपास के राज्य जैसे पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के लोग भी इस एयरपोर्ट का लाभ उठा सकेंगे। बताया जा रहा है कि टर्मिनल भवन का निर्माण होते ही उड़ान सेवा शुरु कर दी जाएगी। पूर्णिया दिल्ली मुबंई जैसे शहरों के लिए आप उड़ान भर सकेंगे। 

पीएम पैकेज बिहार 2015 का हिस्सा है पूर्णिया एयरपोर्ट

बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के बाद यह परियोजना शुरू हुई। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना के लिए लगातार प्रयास किया। पूर्णिया एयरपोर्ट पीएम पैकेज बिहार 2015 का हिस्सा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण से सीमांचल और कोसी के लोगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।  


NSIT
Nsmch

पूर्णिया एयरपोर्ट की खासियत

एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। एयरपोर्ट का डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजाइन को अगले 30 से 40 वर्षों के फुटफॉल को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है।  माना जा रहा है कि टर्मिनल भवन के निर्माण के बाद पूर्णिया से फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना है।