LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS - विलक्षण प्रतिभा के धनी राजेन्द्र बाबू के जीवन से नई पीढ़ी को परिचित कराने की जरुरत, जन्मदिवस को मेधा दिवस घोषित करे सरकार : आर के सिन्हा

BIHAR NEWS - देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती के अवसर डा. आरके सिन्हा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके जीवन से परिचित कराने के लिए मेधा दिवस घोषित करना चाहिए।

BIHAR NEWS - विलक्षण प्रतिभा के धनी राजेन्द्र बाबू के जीवन स

SIWAN -  देश की सबसे बड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी एस आई एस समूह के संस्थापक, राष्ट्रीय संगत-पंगत के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ आर के सिन्हा ने कहा कि देशरत्न डाॅ  राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस 3 दिसंबर को सरकार मेधा दिवस घोषित करे क्योंकि राजेन्द्र बाबू दुनिया के ऐसे अकेले व्यक्ति थे जिनके बारे में उनके परीक्षक ने उनकी उत्तर पुस्तिका में लिखा कि परीक्षार्थी परीक्षक से ज्यादा योग्य है। डॉ सिन्हा आज यहां डॉ राजेन्द्र प्रसाद के 140 वें जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकटवर्ती गांव भरथुई में विशाल जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश जीरादेई में राजेन्द्र बाबू की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण की है।इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। साथ ही पुस्तकालय एवं वचनालय का निर्माण किया जायेगा। 

Diarch GO

डॉ सिन्हा ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। जरूरत नई पीढ़ी को उनके जीवन से परिचित कराने की है।मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा गांधी बनाने वाले राजेन्द्र बाबू ही थे। इस अवसर पर डॉ सिन्हा ने राजेन्द्र बाबू से जुड़े कई संस्मरण लोगों को सुनाए। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की उद्घोघोषिता श्वेता  सुरभि ने किया। इससे पूर्व सिवान तीतीर स्तूप बौद्ध विकास मिशन के संस्थापक सह शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह ने डॉ सिन्हा को भगवान बुद्ध के जीवन काल से संबंधित पुस्तक 'प्राचीन कुसीनारा : एक अध्ययन' पुस्तक भेंट किया।

कार्यक्रम में महराज बाल मुकुंद, अरविन्द सिन्हा, दुर्गा प्रसाद पांडेय, बलिन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनुरंजन श्रीवास्तव, राहुल कुदेशिया और  वरिष्ठ पत्रकार राधा रमण समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे>

NSIT
Nsmch