LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

BIHAR NEWS - महिला CO ने थाने में ही थानाध्यक्ष की चप्पल से कर दी पिटाई, डीएम-एसपी आनन-फानन में पहुंचे थाना

BIHAR NEWS - बिहार में नीतीश कुमार के अधिकारी अब आपस में मारपीट करने लगे हैं। यहां थाने में एक बात से नाराज होकर महिला सीओ ने थानाध्यक्ष की चप्पल से पिटाई कर दी। जिसके बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

BIHAR NEWS - महिला CO ने थाने में ही थानाध्यक्ष की चप्पल से
थाने में सीओ और थानाध्यक्ष के बीच मारपीट- फोटो : AVINASH KUMAR

N4N DESK - बिहार के सीतामढ़ी थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई   है। घटना जिले के परिहार प्रखंड की है जहां थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं परिहार सीओ मोनी कुमारी के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

स्थानीय की माने तो थानाध्यक्ष के द्वारा अंचलाधिकारी को शराब विनष्टीकरण को लेकर बोला गया, जिसपर अंचलाधिकारी के द्वारा थानाध्यक्ष की चप्पल निकल कर पिटाई कर दी गई।   

थानाध्यक्ष और सीओ के बीच हुए विवाद की सूचना पर सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ सदर एसडीएम संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। जहां एक तरफ उक्त घटना को लेकर अंचल कार्यालय एवं परिहार थाना का माहौल काफी गर्म है। मामले को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडे ने बताया कि फिलहाल इस पूरे मामले में सदर एसडीएम एवं एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांचों उपरांत कुछ बताना सही होगा। वही एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि एसडीएम संजीव कुमार एवं एसडीपीओ 2 आशीष आनंद को जांच का जिम्मा दिया गया है जांच रिपोर्ट मिलने पर जो भी दोषी होंगे करवाईकीजायेगी

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट