LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Darbhanga AIIMS: दो एम्स वाला दूसरा राज्य बना बिहार, दिल्ली आईआईटी ने दरभंगा एम्स का गजब का बनाया है नमूना

दरभंगा एम्स का शिलान्यास के साथ बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।इसका नमूमा बेजोड़ है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, बिहार देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जिसके पास दो एम्स होंगे।

Darbhanga AIIMS is an amazing example
दरभंगा एम्स का गजब का है नमूना- फोटो : Hiresh Kumar

 Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स के निर्माण के बाद बिहार  देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसके पास दो एम्स होंगे। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो उत्तर बिहार के लाखों लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का द्वार खोलेगी।दरभंगा एम्स का बेजोड़ नक्शा बनाया गया है।दरभंगा एम्स के नमूने के निर्माण  का दायित्व दिल्ली आईआईटी को सौंपा गया है। इसको तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दरभंगा में बनने वाला एम्स में 750 बेड का होगा। यहां मेडिकल और नर्सिंग पााठ्यक्रमों के लिए एक शिक्षण ब्लॉक और आवासीय कैंपस का निर्णाम किया जाएगा. यहां अद्यतन सुविधाएं और सेवाएं भी होंगी। दरभंगा एम्स 187 एकड़ में फैला होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का शिलान्यास किया। यह एम्स, दरभंगा के एकमी-शोभन बाइपास पर 187 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 1700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

दरभंगा एम्स के निर्माण से मिथिलांचल सहित उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों को लाभ होगा। इस क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा। एम्स में 750 बेड होंगे और इसमें मेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए एक शिक्षण ब्लॉक और आवासीय कैंपस भी होगा।

दरभंगा एम्स की घोषणा साल 2015 में हुई थी और इसे 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना उत्तर बिहार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इस क्षेत्र को देश के अन्य विकसित क्षेत्रों के बराबर लाएगी।

NSIT
Nsmch