LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS - चिराग पासवान ने दिखाई दरियादिली, सड़क हादसे में घायल दो युवकों काफिले की गाड़ी से भेजा अस्पताल, डॉक्टरों से भी की बात

BIHAR NEWS - केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज एक बार फिर सड़क हादसे में घायल दो लोगों की मदद की और अपनी काफिले की गाड़ी से उन्हें अस्पताल भेजा। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ डॉक्टरों से बात की, बल्कि पुलिस को भी सूचित किया।

BIHAR NEWS  - चिराग पासवान ने दिखाई दरियादिली, सड़क हादसे मे
चिराग ने की दो घायलों की मदद- फोटो : रिषभ कुमार

HAJIPUR  -केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने बीच  NH 22 सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के निकट दो घायल युवक की मदद कर उसकी जान बचाई है। घायल दोनों युवक को देख चिराग पासवान रुके और अपने काफिले में शामिल वाहन से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भी भिजवाया तुरंत डाक्टर से संपर्क भी कर बेहतर इलाज कि बात भी कही है। 

दरभंगा जा रहे थे चिराग

पूरा मामला हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में हुआ है । बताया गया कि चिराग पासवान पटना से दरभंगा जा रहे थे इसी दौरान मंसूरपुर के निकट   NH के बगल में दो युवक को घायल अवस्था में पड़े दिखा इसके बाद अपने गाड़ी को चिराग पासवान ने रुकवाया और काफिला में शामिल दोनों युवक को कार्यकर्ता के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। 

घायल युवक सराय थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद एजाज पिता मोहम्मद कलीम एवं 16 वर्षीय मोहम्मद दुलारे पिता मोहम्मद मुमताज बताया गया। लेकिन इसकी सूचना स्थानीय थाने को भी चिराग पासवान ने दे दिया है। तो दोनों गंभीर रूप से घायल है।

सड़क के दूसरी तरफ दोनों सड़क पर पड़े थे घायल

दोनों घायल को देखने से यह प्रतीत हो रहा है। कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार कर मौके से फरार हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल भी करने में लग गई है। बताया गया है कि चिराग पासवान जिस रास्ते से जा रहे थे। उसके रॉन्ग साइड में यह दोनों युवक सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे और भारी संख्या में लोगों की भी इकट्ठा थे लेकिन किसी ने भी इस अस्पताल ले जाने से हिचकिचा रहे थे। वहीं चिराग पास भिड़ को देखकर वहां रुकें जिसके बाद दोनों को अस्पताल भिजवाया है। 

NSIT
Nsmch

तीन दिन पहले भी चिराग ने की थी मदद

चिराग पासवान के द्वारा इससे पहले भी कई युवक की जान बचा चुके हैं पिछले दिनों 27 नवंबर को भी चिराग पासवान गया से पटना लौटने  के दौरान भी पटना से नौबतपुर में चिराग पासवान ने सड़क पर गिरे एक युवक को अपने एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया था।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार