LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: गरीब रथ में बच्चों के सामने तड़प-तड़प कर बिहार की महिला ने तोड़ा दम, इलाज के लिए हाथ-पैर मारता रहा पति

Bihar News: दिल्ली से बिहार आ रहे एक परिवार के साथ गरीब रथ में बड़ी अनहोनी हो गई। छपरा का एक शख्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छपरा आ रहा था तभी अचानक पत्नी की तबीयत खराब हो गई फिर...

Garib Rath
woman died in Garib Rath- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण ट्रेन में ही महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चों के सामने तड़प तड़पकर जिंदगी की जंग हार गई। वहीं माँ की मौत के अनजान बच्चे अपनी माँ को उठाने की कोशिश कर रहे थे जिसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखे भर आई। वहीं घटना से नाराज यात्रियों ने रेल कर्मचारियों को इसका दोषी ठहरा रहे हैं। 

दिल्ली से आ रहा था बिहार

दरअसल, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ एक युवक गरीब रथ से दिल्ली से बिहार आ रहा था। शुक्रवार को अचानक गरीब रथ में महिला की तबीयत खराब हो गई। युवक ने रेलवे में इसकी शिकायत की लेकिन  कोई नहीं पहुंचा। युवक ने 108 एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस तो स्टेशन आ गई लेकिन ट्रेन सिग्नल के इंतजार में रास्ते में रुकी रही। जिसके कारण में इलाज में देरी हुई और महिला की मौत हो गई।   

अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ी

जानकारी अनुसार सारण जिले के शिवपुरा निवासी इदरीश अंसारी अपनी पत्नी सलमा खातून और दो बच्चों के साथ गरीब रथ से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सलमा खातून की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद रेलवे की लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरेली स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद सलमा खातून की तबीयत बिगड़ गई। इदरीश अंसारी ने रेलवे कर्मचारियों से मदद मांगी लेकिन उन्हें समय पर कोई सहायता नहीं मिली।

रेलवे से मांगी मदद, एंबुलेंस भी बुलाई लेकिन...

जिसके बाद इदरीश ने डायल 108 को फोन कर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस पितांबरपुर स्टेशन पर पहुंच गई लेकिन ट्रेन को रसुईया स्टेशन पर रोका गया। वहीं इलाज नहीं मिल पाने के कारण ट्रेन में ही सलमा खातून ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ हंगामा किया। यात्रियों ने ट्रेन को फूंकने तक की धमकी दे दी।

NSIT
Nsmch


यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सलमा खातून की जान गई। समय पर अगर ट्रेन को रोका गया होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। वहीं शव को फरीदपुर सरकारी अस्पताल में रखवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।  इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।