LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : थाना प्रभारी के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जांच के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

Bihar News : थाना प्रभारी के पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है. एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar News : थाना प्रभारी के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडि
थाना प्रभारी सस्पेंड - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले में 25 नवम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से रूपये के लेन-देन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस संबंध में वायरल वीडियो क्लिप की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, खगड़िया के द्वारा की गई।

जाँच-पड़ताल में पाया गया कि घटनाक्रम में चौथम थाना में तैनात स०अ०नि० रामशशि सिंह सादे लिवास में उपस्थित थे एवं इनके संरक्षण में ही पैसे की लेन-देन की बात हो रही थी। इस वीडियो क्लिप से पुलिस की छवि धुमिल हुई है जिसके लिए स०अ०नि० रामशशि कुमार सिंह, चौथम थाना स्पष्ट तौर पर जिम्मेवार प्रतीत होते हैं।

इस आरोप को लेकर स०अ०नि० रामशशि कुमार सिंह, चौथम थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, खगड़िया रहेगा। थाना प्रभारी पर इस कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट