Bihar News: बक्सर में 4 बच्चियों की मौत,खुदाई करने के दौरान मिट्टी का टीला धंसा,2 लड़कियां एक ही घर की सहोदर बहने..एक की हालत गंभीर..

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरेंजा राजकीय बुनियादी स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मिट्टी का एक पुराना टीला ढह जाने से चार बच्चियां दब गईं, जिनमें से दो सगी बहनें थीं। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

BIHAR NEWS
4 बच्चियों की मौत- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप एक दिल दहला देने वाली घटना में मिट्टी के पुराने टीले के ढहने से चार बच्चियों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे टीले के पास मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक टीला भरभराकर गिर गया और वे इसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर मलबा हटाया और सभी को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

मृतक बच्चियों में नयनतारा कुमारी (11), शालिनी कुमारी (8) (दोनों बहनें), शिवानी कुमारी (6) और संजू कुमारी (11) शामिल हैं। घायल बच्ची का नाम करिश्मा (10) है। सभी बच्चे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और घर के कामों के लिए मिट्टी ला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिट्टी का यह टीला काफी पुराना था और बार-बार मिट्टी निकालने से इसकी नींव कमजोर हो गई थी। आज भी जब बच्चे मिट्टी लेने गए तो टीला अचानक ढह गया।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।