LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

BIHAR NEWS - 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, जमादार की मौत, महिला पुलिसकर्मी समेत दो की हालत काफी गंभीर

BIHAR NEWS - गश्ती कर वापस लौट रही डायल 112 की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी पर तैनात जमादार की मौत हो गई जबकि महिला पुलिसकर्मी समेत दो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

दरभंगा में डायल 112 की गाड़ी पलटी
डायल 112 की गाड़ी पलटी।- फोटो : कुलदीप भारद्वाज

DARBHANGA - बिहार के दरभंगा में एक दर्दनाक हादसे में  गश्ती कर वापस लौट रही डायल 112 की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी पर तैनात  जमादार की मौत हो गई जबकि महिला पुलिसकर्मी समेत दो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। दोनों की हालत बेहद  गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

 डायल 112 की गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर हाट के पास सोमवार की रात करीब एक बजे हुई। इस हादसे में पुलिस वाहन सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही प्रशिक्षु जामदार शेखर पासवान की मौत हो गई। जबकि गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी अर्चना कुमारी एवं गाड़ी का चालक गंगोत्री झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। जख्मी चालक एवं महिला पुलिस को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

Diarch GO

बताया गया है कि देर रात 112 नम्बर की गाड़ी से पुलिस रात्रि गश्ती में सड़वाड़ा की ओर गई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही गाड़ी बिरदीपुर हाट के पास पहुंची कि आगे चल रहे ट्रक से साइड लेने के दौरान पुलिस जीप से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी तालाब में पलट गई। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। 

बताया गया है कि गाड़ी में दब जाने के कारण पीटीसी शेखर पासवान की मौत हो चुकी थी। जख्मी महिला पुलिस एवं चालक को मशक्कत कर गाड़ी से बाहर निकाला गया।सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक शेखर पासवान के घर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोढौल गांव में घटना की सूचना भेजी गई है। उनके परिजन डीएमसीएच में पहुंच गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - कुलदीप भारद्वाज