LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Land Survey: जमीन मालिक रसीद लेकर रो रहा, लेकिन पर्चा कट गया किसी दूसरे के नाम से, अधिकारी और कर्मचारी की मिलभगत से खेल है जारी..

Bihar Land Survey: खगड़िया में जमीन मालिक अपनी जमीन का रसीद रखा था लेकिन उसके जमीन का पर्चा किसी दूसरे के नाम पर कट गया। बताया जा रहा है कि उनके जमीन में से छह डिसमिल जमीन का पर्चा किसी ओर के नाम हो गया है।

Bihar Land Survey
Bihar Land Survey - फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Land Survey:  बिहार में बीते 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम चल रहा है। सरकार सर्वे के काम में भू मालिकों के आसानी के लिए अलग अलग नियम भी बना रही है। वहीं भूमि सर्वे के दौरान अधिकारियों के द्वारा अवैध वसूली और मिलीभगत के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। कई बार अधिकारी पैसे लेकर किसी और की जमीन किसी और के नाम कर दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के खगड़िया से सामने आया है। जहां जमीन मालिक रसीद लेकर खड़ा रहा वहीं उसकी जमीन का पर्चा किसी और के नाम से कट गया। 

जानकारी अनुसार खगड़िया जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत करना निवासी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि जिस जमीन को हमने 1981 में कबाला करवाया था, तब से लगातार जमीन का रशीद भी कट रहा है। उस जमीन के टुकड़े में से छह डिसमिल जमीन का पर्चा शंकर सिंह को कैसे मिल सकता है। चुकी शंकर सिंह के पास मेरी जमीन बटाई पर थी।

जब उसके द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया, तब हमने उससे बात की। जिस पर शंकर सिंह के द्वारा पर्चा दिखाया गया। अब जब भी मैं खेत पर जाता हूँ मार फसाद जैसी स्थिति बन जाती है। इसको लेकर मैंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,अनुमंडलाधिकारी ,अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अवगत कराया। लेकिन कोई भी इसका निदान नहीं निकल रहा है।


NSIT
Nsmch

सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि मामला कभी भी बिगड़ सकता है, लेकिन प्रशासन का इस पर कोई भी ध्यान नहीं है। अंचलाधिकारी मोना गुप्ता से बात करने के प्रयास पर टाल मटोल करती दिखीं। वहीं अब जमीन मालिक अपने जमीन के लिए अधिकारी के पास चक्कर काट रहा है लेकिन किसी भी अधिकारी के द्वारा उसकी मदद नहीं की जा रही है।