LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Land Survey: बिहार के इस विभाग में ताबड़तोड़ नौकरी छोड़ रहे कर्मचारी, अभी तक 84 कर्मियों ने अपनी सेवाएं कर दी समाप्त, विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहा सवाल

Bihar Land Survey: बिहार के एक विभाग में कर्मचारी ताबड़तोड़ नौकरी छोड़ रहे हैं। अब तक 84 कर्मियों ने अपनी सेवाएं खत्म कर दी है। इस घटना से विभाग में खलबली मच गई है।

सरकारी कर्मचारी
84 employees have resigned- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Land Survey: बिहार में चल रहे भूमि सर्वेक्षण के बीच बड़ी संख्या में सर्वे कर्मियों के नौकरी छोड़ने का मामला सामने आया है। 17 जनवरी को 10 सर्वेक्षण कर्मियों के इस्तीफे स्वीकार किए गए। भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने इन इस्तीफों को स्वीकृति दी, जबकि 74 अन्य कर्मियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया गया। इस तरह एक ही दिन में 84 कर्मियों ने अपनी सेवाएं समाप्त कर दीं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। बड़ी संख्या में कर्मियों के नौकरी छोड़ने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

दरभंगा- 10 सर्वेक्षण कर्मियों का इस्तीफा स्वीकृत

दरभंगा बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत 10 भूमि सर्वेक्षण अमीनों ने नौकरी छोड़ी है। इन कर्मियों के इस्तीफे बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने स्वीकार किए हैं। हालांकि, इन संविदा कर्मियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन अभी बाकी है। अगर उनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बांका और समस्तीपुर के 74 कर्मियों को मिला NOC

बांका बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत 47 कर्मी, जिनमें कानूनगो और अमीन शामिल हैं, को भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है। ये सभी कर्मी बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा कनीय अभियंता के पद पर चयनित किए गए हैं। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए इन कर्मियों को NOC की आवश्यकता थी।

27 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र

इसी तरह, समस्तीपुर बंदोबस्त कार्यालय में तैनात 27 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। ये सभी भी तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से कनीय अभियंता के पद पर चयनित हुए हैं। काउंसलिंग के लिए इन कर्मियों ने NOC की मांग की थी, जिसके बाद निदेशालय ने यह प्रमाण पत्र जारी किया।

NSIT
Nsmch