LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

जमुई में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धूं-धू कर जल गया JDU का ऑफिस, जानें क्या है ताजा हालात

जमुई के रजिस्ट्री कचहरी के समीप शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। जदयू कार्यालय, कई वाहन और डीजल जलकर खाक हो गए, लेकिन किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

 जमुई में धूं-धू कर जल गया JDU का ऑफिस

Bihar jamui JDU office: बिहार के जमुई जिला मुख्यालय स्थित रजिस्ट्री कचहरी के पास शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जब एक तीन मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस आगजनी में जदयू कार्यालय, तीन दोपहिया वाहन, दो ई-रिक्शा और हजारों रुपये का डीजल जलकर राख हो गए। हालांकि, इस भयावह हादसे में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

आग के लपेटों में डीजल भी जला

यह घटना शनिवार को हुई, जब तीन मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते-देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत में जदयू कार्यालय भी संचालित था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। मकान के निचले तल में रखे तीन दोपहिया वाहन, दो ई-रिक्शा और डीजल भी आग में नष्ट हो गई। आग लगते ही मकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। मकान में उस समय करीब 20 लोग मौजूद थे, जो जान बचाने के लिए मकान से कूदकर भागने लगे। आग के कारण मकान के पास स्थित मोबाइल टावर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

फायर ब्रिगेड ने की कार्रवाई

जैसे ही आग की जानकारी मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सहायक अग्निशमन पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा माना जा रहा है।

डीजल में आग से स्थिति गंभीर

इमारत के पास स्थित मोबाइल टावर के जेनरेटर में डाले गए डीजल ने आग को और भड़का दिया। हालांकि कुछ लोगों के मामूली रूप से झुलसने की खबर है, लेकिन सबसे राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

NSIT
Nsmch

अफरा-तफरी और भगदड़

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे मकान और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ लोग मकान से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

राहत भरी खबर

फायर ब्रिगेड और पुलिस की सूझबूझ से सभी लोगों को सकुशल मकान से निकाल लिया गया। अधिकारियों ने मकान को तुरंत खाली कराकर आग पर काबू पा लिया। सहायक अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।