LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

PATNA में बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024 कल से, राज्य के 40 स्कूल के 110 और 31 कॉलेज के 100 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 29 और 30 नवंबर को 'बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे

PATNA में बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैम्पि

PATNA :- राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन अब बिहार में खेलों को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 29 और 30 नवंबर को 'बिहार इंटर स्कूल एवं इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024' पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजन किया जा रहा है। 

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि दुनियाभर में ई-स्पोर्ट्स के प्रति युवाओं के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए ई स्पोर्ट्स को बिहार की प्राथमिकता वाले खेलों की सूची में शामिल किया गया है। 

ओलंपिक में भी शामिल है ई-स्पोर्टस

आज ई स्पोर्ट्स ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया गया है तथा इसकी वर्ल्ड चैम्पियनशिप प्रतियोगिता भी होती है। बिहार के युवाओं को भी इस खेल के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से इंटर स्कूल और इंटर कॉलेज ई स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप कराने का निर्णय लिया गया था जो 29 और 30 नवंबर को यहां हो रही है। 

विजेता को मिलेगा एक लाख रुपए

रविंद्रण शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पूरे बिहार से 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनके बीच ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद स्टेट फाइनल के लिए 210 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें 40 स्कूल के 110 खिलाड़ी तथा 31 कॉलेज के 100 खिलाड़ी हैं । बीजीएमआई ,इए एफसी 24,रियल क्रिकेट 24,और ई चेस खेलों में होगी यह प्रतियोगिता।

NSIT
Nsmch

विजेता टीम और खिलाड़ियों को मेडल के साथ साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। विजेता टीम को 1 लाख दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 75 हजार और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह व्यक्तिगत विजेता को 40 हजार दूसरे स्थान को 20 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 

इस प्रतियोगिता के सफल होनहार खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा ताकि ये राज्य और देश के लिए मेडल जीत सकें।

बिहार में पिछले साल हुआ पहली बार आयोजन

आगे उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार बिहार के युवाओं के लिए ई-स्पोर्ट्स ओपन चैम्पियनशिप 28 दिसंबर 2023 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया गया था जिसमें 4000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था। बिहार देश का पहला राज्य है जहां आधिकारिक तौर पर राज्य द्वारा ई स्पोर्ट्स प्रतियोगिता करायी गयी ताकि बिहार के युवा भी दुनियाभर में तेजी से बढ़ते इस नए खेल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की संभावना

इस खेल में भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के लिए  पदक जीतने की पूरी संभावना है, बाकी खेलों में तो हम पूरा प्रयास कर ही रहे हैं। इस खेल में भी अगर हमारे युवा पदक जीतने के काबिल बन जाते हैं तो यह राज्य के लिए गर्व की बात होगी क्योंकि पदक आखिर पदक होता है चाहे वो किसी भी खेल में अपने राज्य और देश के लिए जीता जाए।