LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

तेजस्वी का नीतीश पर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर हमला, कहा-' वो अपने विधायक और मंत्रियों से जाकर पूछे की औरतें...'

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद जब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की तरफ से बेगूसराय में आयोजित प्रगति यात्रा में महिलाओं पर दिए गए बयान पर तंस कसा।

तेजस्वी का नीतीश पर महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर हमला, कहा
नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हमला- फोटो : news4nation

Tejashwi yadav Attack Nitish Kumar: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिसमें तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी गई है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव अब भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन पार्टी संचालन के प्रमुख अधिकार तेजस्वी यादव को सौंप दिए गए हैं। इस फैसले के तहत, तेजस्वी यादव को पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण अधिकार दिए गए हैं। अब वे चुनाव में उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल जारी करने के लिए अधिकृत होंगे, जो पहले केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता था।

हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद जब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की तरफ से बेगूसराय में आयोजित प्रगति यात्रा में महिलाओं पर दिए गए बयान पर तंस कसा। बता दें कि नीतीश कुमार से कहा था कि दो दशक पहले सत्ता संभालने के बाद राज्य में महिलाओं की पहनावे की पसंद में सुधार हुआ है। इस पर तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए कहा कि क्या लोग पहले पेट साथ कर घूमते थे क्या नीतीश कुमार अपने विधायक को और मंत्रियों से पूछे क्या महिलाएं नंगी घूमती थी।

फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप साझा

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर कहा कि वो कोई महिला फैशन डिजाइनर नहीं. महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना बंद करें। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें जदयू सुप्रीमो की ओर से लड़कियों के कपड़े पहनने को लेकर टिप्पणी की जा रही है। इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री ने  अपने फेसबुक पोस्ट पर शेमऑननीतीश का हैशटैग करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि साल 2005 से पहले भी बिहार की बेटियां कपड़ों के साथ-साथ स्वावलंबन, स्वाभिमान और सम्मान भी पहनती थीं।