LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar health department: सीतामढ़ी के 40 हेल्थ प्रोफेशनल पर गिरने वाली है गाज, जानें क्या है पूरा मामला?

आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एम आशा ऐप और एनसीडी स्कैनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि नहीं लेने पर सिविल सर्जन ने 40 स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

Bihar health department: सीतामढ़ी के 40 हेल्थ प्रोफेशनल पर ग
40 स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई- फोटो : freepik

Bihar health department: आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एम आशा ऐप और एनसीडी स्कैनिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में रुचि नहीं लेने पर सिविल सर्जन ने 40 स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। यह कार्रवाई 11 दिसंबर को डीएम रिची पांडेय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक के बाद हुई। इनमें 10 प्रखंडों के बीसीएम, स्वास्थ्य प्रबंधक, 11 आशा फैसिलेटर और 9 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।

वेतन कटौती और सैलरी पर रोक

कार्य में लापरवाही के चलते निम्नलिखित प्रखंडों के कर्मियों के वेतन पर सख्त कार्रवाई की गई है:

प्रखंड: बेलसंड, सुप्पी, बाजपट्टी, बोखड़ा, चोरौत, नानपुर, रून्नीसैदपुर, रीगा, बथनाहा और परिहार।

सामुदायिक उत्प्रेरक के वेतन से 10% राशि की कटौती की गई है।

स्वास्थ्य प्रबंधकों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

आशा फैसिलेटर्स पर 25% वेतन कटौती

आयुष्मान कार्ड और योजनाओं से लोगों को वंचित रखने के आरोप में 11 आशा फेसिलेटर्स के वेतन में 25% कटौती की गई है। इसमें शामिल नाम:

नानपुर प्रखंड: रेणु, मंजु, इंदु कुमारी।

डुमरा प्रखंड: रानी झा, नगीना देवी, सुधा वर्मा, रंजना भारती।

बाजपट्टी प्रखंड: अर्चना, बिंदु कुमारी।

पुपरी प्रखंड: इंदिरा देवी।

बैरगनीया प्रखंड: कंचन कुमारी।

आशा कार्यकर्ताओं पर निलंबन की कार्रवाई

गलत सूचना देने और आयुष्मान कार्ड के लाभ से वंचित करने के आरोप में 9 आशा कार्यकर्ताओं को निलंबित किया गया है।

निलंबित आशा कार्यकर्ता

पुपरी प्रखंड: कलीता झा, नीलम देवी, विभिता देवी, सीता देवी।

सुरसंड प्रखंड: नीलम कुमारी, रामशीला कुमारी।

नानपुर प्रखंड: कौशिक देवी, सर्वरी खातून, चंदन देवी।