LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बुर्जुगों को लगने वाली है लॉटरी! नीतीश सरकार ने वृद्धा पेंशन में मिलने वाली पैसे को टेढ़ गुणा बढ़ाने पर कर रही विचार, 400 की जगह अकाउंट में 1000 आने की उम्मीद

बिहार सरकार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने पर विचार कर रही है। यह बदलाव नए वित्तीय वर्ष से लागू हो सकता है, जिससे 42.60 लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ होगा।

बुर्जुगों को लगने वाली है लॉटरी! नीतीश सरकार ने वृद्धा पेंशन
बिहार सरकार वृद्धजन पेंशन योजना- फोटो : freepik

Bihar old age pension scheme: बिहार सरकार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव नए वित्तीय वर्ष से लागू हो सकता है। इस बढ़ोतरी से राज्य के 42.60 लाख से अधिक बुजुर्गों को सीधा लाभ होगा।

वर्तमान में कितना मिलता है पेंशन?

वर्तमान में, इस योजना के तहत:

60 से 79 वर्ष के बुजुर्गों को 400 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है।

80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 500 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए और किसी अन्य स्रोत से पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।

पेंशन राशि बढ़ाने की मांग

इस योजना की शुरुआत 2019-20 में हुई थी। तभी से पेंशन राशि बढ़ाने की मांग होती रही है। पिछले साल, जब आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल हुई थी, तब भी पेंशन राशि को बढ़ाकर 800 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, उस समय कोई निर्णय नहीं लिया गया।

वित्त विभाग का आकलन

वित्त विभाग पेंशन राशि बढ़ाने से सरकारी खजाने पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ का आकलन कर रहा है। विभाग इस बात पर विचार कर रहा है कि यह कदम राज्य के वित्तीय संसाधनों पर कितना प्रभाव डालेगा।

NSIT
Nsmch

अंतिम फैसला

वित्त विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहता है, तो नए वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।

बिहार सरकार की पहल

बिहार सरकार की यह पहल बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। महंगाई के इस दौर में बढ़ी हुई पेंशन राशि बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार होगी।