LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

सीवान-छपरा के बीच बुजुर्ग को आया हार्टअटैक, चलती ट्रेन में TTE ने दिया CPR-माउथ पंप,परिवार के रोने पर पहुंचा रेलवे स्टाफ

टीटीई राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने सीवान स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग शुरू की थी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनने पर तुरंत यात्री के पास पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने तत्काल सीपीआर दिया, जिससे यात्री की जान बचाई जा सकी।

सीवान-छपरा के बीच बुजुर्ग को आया हार्टअटैक, चलती ट्रेन में T
TTE ने दिया CPR-माउथ पंप- फोटो : social media

Bihar Chhapra passenger: अमृतसर से हाजीपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15708) में स्लीपर कोच के एक यात्री को हार्ट अटैक आया, जिससे वह बेहोश हो गए। उनके साथ सफर कर रही महिला ने रोते हुए मदद की गुहार लगाई। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार तुरंत यात्री के पास पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया।

सीपीआर और माउथ पंप से बचाई जान

यात्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीटीई ने तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और मुंह से ऑक्सीजन देने की प्रक्रिया शुरू की। लगातार पांच मिनट तक यह प्रक्रिया करने के बाद यात्री की स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद वाराणसी कंट्रोल को सूचना दी गई और छपरा स्टेशन पर मेडिकल टीम ने इलाज शुरू किया। मरीज को हाजीपुर भेज दिया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

टीटीई की प्रशंसा

टीटीई राजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने सीवान स्टेशन पर ट्रेन में चेकिंग शुरू की थी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनने पर तुरंत यात्री के पास पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए उन्होंने तत्काल सीपीआर दिया, जिससे यात्री की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय कार्य के लिए राजीव कुमार और मनमोहन कुमार की हर ओर तारीफ हो रही है।

सीपीआर क्या है?

सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एक आपातकालीन प्रक्रिया है। इसे हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के दौरान दिया जाता है, जब दिल की धड़कन और सांस रुक जाती है। सीपीआर करने से ऑक्सीजन युक्त रक्त को मस्तिष्क और अन्य अंगों तक पहुंचाया जाता है, जिससे सेल्स डैमेज होने से बचते हैं। समय पर सीपीआर देकर हार्ट को फिर से सक्रिय किया जा सकता है।

NSIT
Nsmch

मुख्य बिंदु

अमृतसर-हाजीपुर आम्रपाली एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री को आया हार्ट अटैक।

महिला की गुहार सुनकर टीटीई ने त्वरित कार्रवाई की।

सीपीआर और माउथ पंप देकर यात्री की स्थिति में सुधार किया।

छपरा में प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को हाजीपुर भेजा गया।

टीटीई की सूझबूझ से एक जीवन बचा।